लाइफस्टाइल

Sawan Snacks Recipe: बिना प्याज के भी बन जाता है ये 3 तरह का नाश्ता, सावन में अब आपको नहीं होगी जरा भी टेंशन, नोट करें रेसिपी

Snacks Recipe Without Onion: सावन में समझ नहीं आता है कि शाम के समय में क्या नाश्ता किया जाए। क्योंकि सावन में ज्यादातर लोग प्याज नहीं खाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए बिना प्याज वाले स्नैक्स की रेसिपी लेकर आए हैं। ये रेसिपी स्वाद में भी लाजवाब हैं। आपको एक बार इन्हें जरूर ट्राई करना चाहिए।

Image

easy evening snacks recipe with onion

Snacks Recipe Without Onion: सावन के महीने में ज्यादातर लोग सात्विक बन जाते हैं। प्याज लहसुन खाना बंद कर देते हैं। ऐसे में दिक्कत तब आती है जब शाम होती है और कुछ नाश्ता करने का मन करता है। बिना प्याज लहसुन वाला नाश्ता क्या बनाएं ये सोचना जरा मुश्किल है। ऐसे में हम आपकी मदद करने आए हैं। यहां पर बिना प्याज लहसुन वाला 3 तरह का नाश्ता दिया गया है। आप यहां से आप रेसिपी देख सकते हैं।

1) साबूदाना वडा (Sabudana Vada)

सामग्री-

  • साबूदाना – 1 कप (6-7 घंटे भिगोया हुआ)
  • उबले आलू – 2 मध्यम
  • हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी
  • मूंगफली – ¼ कप (भुनी और दरदरी)
  • सेंधा नमक
  • हरा धनिया – 1 टेबलस्पून
  • नींबू रस – 1 टीस्पून
  • घी या तेल

विधि-

साबूदाना से अतिरिक्त पानी निकालकर अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें उबले हुए आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, धनिया और सेंधा नमक मिलाएं।

थोड़ा-सा मिश्रण हाथ में लेकर टिक्की बनाएं। गर्म तेल या घी में मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। दही या हरी चटनी के साथ परोसें।

2) राजगिरा पनीर टिक्की (Rajgira Paneer Tikki)

सामग्री:

  • पनीर – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • उबले आलू – 1 मध्यम
  • राजगिरा आटा – 2 टेबलस्पून
  • सेंधा नमक
  • काली मिर्च – ¼ टीस्पून
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • घी

विधि:

सभी सामग्री मिलाकर नरम आटा जैसा मिश्रण तैयार करें। टिक्की का आकार दें और घी में दोनों तरफ से सुनहरा सेकें। दही या व्रत वाली चटनी के साथ परोसें।

3) फलाहारी ढोकला

सामग्री:

  • समा के चावल का आटा (या साबूदाना आटा) – 1 कप
  • दही – ½ कप
  • सेंधा नमक
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • ईनो – 1 टीस्पून
  • नींबू रस – 1 टीस्पून
  • पानी

विधि:

आटे में दही, नमक, मिर्च और पानी मिलाकर बैटर तैयार करें। अंत में ईनो डालकर फौरन बैटर को चिकनी थाली में डालें। स्टीमर में 10–15 मिनट तक पकाएं। ठंडा होने पर टुकड़े काटें और ऊपर से हल्का घी व धनिया डालकर परोसें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article