Back Hand Mehndi Designs (पीछे हाथ की मेहंदी की डिजाइन): मेहंदी लगाना भला किस लड़की को नहीं पसंद। लड़कियां तो मेहंदी लगाने के बहाने ढूंढती हैं। जैसे अब सावन आ रहा है तो सावन में मेहंदी से गोरे-गोरे हाथ सजाए जाएंगे। सावन में मेहंदी लगाना शुभ होता है। अगर आप भी मेहंदी रचाने की तैयारी में हैं तो आपको सबसे पहले मेहंदी के कुछ खास डिजाइन देखने चाहिए। खासतौर से बैक हैंड यानी उल्टे हाथ ही मेहंदी रचानी है तो आपको यहां दिए डिजाइन्स देख लेने चाहिए।

jaal design back hand mehndi photo
जाल डिजाइन मेहंदी इन दिनों काफी ज्यादा डिमांड में है। जाल डिजाइन हाथ के पीछे बड़े प्यारे लगते हैं। इन्हें लगाना भी आसान है औऱ ये हाथ को भरा-भरा भी दिखाते हैं।

peacock mehndi designs for back hand
मोर डिजाइन तो लड़कियों का फेवरेट है। इस डिजाइन की मेहंदी हर लड़की को पसंद आती है। अगर आपको ये डिजाइन उल्टे हाथ पर लगाना है तो आप इसे कॉपी करें।

stylish mehndi designs for back hand
अगर आप यूनिक डिजाइन के शौकीन हैं तो मेहंदी की ये फोटो आपके लिए ही है। उल्टे हाथ पर ये डिजाइन खूब खिलने वाले हैं। इसे बनाने में 10 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगने वाला है।

gol tikki mehndi designs
गोल टिक्की मेहंदी की तो बात ही अलग है। ये डिजाइन पिछले कई सालों में सबसे आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन की लिस्ट में शामिल है। जब भी हाथ के पीछे मेहंदी लगानी होती है, महिलाओं को सबसे पहले यही डिजाइन दिमाग में आता है। ये सिंपल और क्लासी भी लगते हैं।

unique back hand mehndi designs
ऐसे पैरेलल लाइन वाले डिजाइन को इन दिनों ब्राइड्स को भी पसंद आ रहे हैं। सावन में तो ये आपके हाथों की शोभा बढ़ा देंगे।
