लाइफस्टाइल

Sawan 2023 Green Bangles: सावन में खूब खनकाएं हरी हरी चूड़ियां, देखें कुंदन के कड़े से लेकर ब्रेसलेट तक चूड़ियों की डिजाइन्स

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jul 9, 2023, 01:33 AM IST

Green Bangles for sawan 2023 (सावन की चूड़ियां): सावन की मधुरबेला आ चुकी है, शिव को समर्पित सावन का पावन महीना श्रद्धा, भक्ति, व्रत, कथा संग साज श्रृंगार का भी महीना है। सावन के महीने में महिलाएं शिव-पार्वती सी जोड़ी की कामना करते हुए खूब सजती-संवरती हैं। सावन के श्रृंगार के लिए देखें लेटेस्ट चूड़ियों का कलेक्शन।

Image

Green bangles latest gold kada bracelet bangle designs for green saree blouse sawan 2023

Green Bangles for sawan 2023 (सावन की चूड़ियां): सावन का महीना शुरू हो चुका है, इस साल सावन 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक रहेगा। सावन में जो कोई भी जातक शिव पार्वती की दिल से आस्था करता है, बेशक उसकी जिंदगी में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। सावन में व्रत, कथा, पूजन के साथ महिलाएं शिव जी जैसे पति की कामना करते हुए साज श्रृंगार भी खूब करती हैं। आप भी सावन का व्रत रख रही हैं, पिया जी के नाम की हरी हरी सुहाग की चूड़ियां खनकाने का मन है, तो देखें कड़े से लेकर ब्रेसलेट तक सावन की चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन्स।

Gold bangles green chudiyan for Sawan 2023, सावन के चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन्स

सोने के कड़े

Gold bangles

Gold bangles

सावन में पहनने के लिए ये हरे सोने के डिजाइन वाले कड़े एकदम कमाल के लगेंगे। आप इन्हें सावन के श्रृंगार के साथ बेहतरीन ढंग से फ्लॉन्ट कर सकती हैं। ये कड़े कांच की चूड़ियों के साथ भी पहन सकती हैं।

कुंदन की चूड़ियां

Gold Kundan  bangles

Gold Kundan bangles

कुंदन के ये सुंदर ये कड़े और चूड़ियां सावन सोमवार के व्रत पर ट्रेडिशनल लुक वाली साड़ी या सूट के साथ खूब अच्छी लगेगी। वेलवेट की गोल्डन चूड़ियों के साथ ये कड़े बहुत जचेंगे।

लटकन वाला चूड़ा

Green Kada bangles

Green Kada bangles

हरा लटकन वाला ये चूड़ा एथनिक लुक वाली साड़ी के साथ या राजस्थानी ड्रेस पर बहुत ही अच्छा लगेगा। पहली बार सावन सोमवार का व्रत रख रही या नई दुल्हन अपने ब्राइडल लुक के साथ इस चूज कर सकती हैं।

लाख की चूड़ियां

Green Threadwork kundan bangles

Green Threadwork kundan bangles

लाख की ये चूड़ियां भी सावन के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं, डेली वियर में भी आप इन कड़ों की अकेले पहन सकती हैं। बहुत सारी कांच या मैटल की चूड़ियों के साथ भी ये कड़े ट्राई किए जा सकते हैं।

मैटल की चूड़ियां

Green Metal Bangles

Green Metal Bangles

हरे रंग की ये मैटल की चूड़ियां और बारिक मोतियों वाले कड़े, सूट के साथ सबसे अच्छे लगंगे।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article