Karwa Chauth Sargi Food items Sargi time: करवा चौथ का व्रत सुहागिनों और शादीशुदा जोड़ों के लिए बहुत ही खास होता है। करवा चौथ का व्रत इस साल 1 नवंबर को रखा जाएगा, जिस दिन खुशहाल वैवाहित जीवन के लिए जोड़े व्रत रखेंगे। हालांकि करवा चौथ का व्रत शुरु करने से पहले सरगी का सेवन करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, सरगी नाश्ते जैसी होती है जिसे सूरज उगने से पहले खाना होता है उसके बाद ही करवा चौथ का व्रत शुरु होता है और रात को चांद नजर आने के बाद व्रत खोला जाता है। अगर आप भी कल करवा चौथ का व्रत कर रहे हैं, तो यहां देखें सरगी का टाइम क्या रहेगा और सरगी में क्या क्या खाना चाहिए।
Sargi Timing for Karwa Chauth 2023
करवा चौथ की सरगी खाने का सही समय सूर्योदय से पहले का होता है। यानि की आपको ब्रह्म मुहूर्त में 4 से 5 बजे के बीच में अपनी सरगी खा लेनी है। 2023 में सरगी खाने का शुभ मुहूर्त 4 बजकर 46 मिनट का निकला है। आप इस समय के बीच में भरपूर पोषण वाली सरगी का सेवन कर सकते हैं।
सरगी में क्या खाएं ,Sargi Thali Karwa Chauth 2023 Sargi food items
करवा चौथ की सरगी में आपको बहुत ही ज्यादा हेल्दी वाली चीजें खानी चाहिए, जिससे आपको पूरा दिन भूख न लगे। आप सरगी की शुरुआत शानदार फल जैसे अनार, केला, सेब आदि से कर सकते हैं। वहीं नारियल पानी या कोई जूस भी पीया जा सकता है। सरगी में डेट्स, बादाम, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स भी अच्छे माने जाते हैं, वहीं कुछ टेस्टी बनाना है तो बढ़िया रेसिपी से आप सुबह सुबह गोभी-आलू का पराठा, लच्छा पराठा या अपनी पसंद का दूसरा कोई सा भी पराठा दही या आचार संग खा सकते हैं। साथ ही आपको खाने के साथ पानी भी पीते रहना है, क्योंकि आपको इसके बाद लंबे समय तक कुछ खाना पीना नहीं है। इसी के साथ आपको सरगी में सुबह सुबह तेल वाली या बहुत ज्यादा शक्कर वाली चीजें नहीं खानी चाहिए।
