Sankashti Chaturthi 2026 Wishes Quotes in Hindi: एकदंत संकष्टी चतुर्थी का दिन भगवान गणेश की कृपा पाने का बेहद खास अवसर माना जाता है। इस दिन भक्त सच्चे मन से व्रत रखते हैं और विघ्नहर्ता से अपने जीवन के सभी दुख-दर्द दूर करने की प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि आज के दिन गणपति बप्पा अपने भक्तों की हर मनोकामना सुनते हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। आज का यह पावन पर्व हमें यह भी सिखाता है कि किसी भी काम की शुरुआत सकारात्मक सोच और श्रद्धा के साथ करनी चाहिए। गणेश जी को बुद्धि, ज्ञान और सफलता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा से जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलता है। इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को दिल से शुभकामनाएं देना भी उतना ही खास होता है, ताकि हर किसी के जीवन में खुशियां, शांति और तरक्की बनी रहे। यहां से आप आज की संकष्टी चतुर्थी की विशेष, कोट्स, मैसेज और शायरी देख सकते हैं।
Sankashti Chaturthi 2026 Wishes In Hindi-
-गणपति की कृपा से चेहरे पर आती है खुशी,
दूर होते हैं रोग और खिलखिलाती है जिंदगी,
सभी मिलकर कहें गणेश भगवान की जय,
उनकी पूजा से बन जाती है सभी की बिगड़ी,
संकष्टी चतुर्थी की शुभकामनाएं
-शांति से श्री गणेश की पूजा करने वालों
गणपति एक दिन तुमसे होंगे प्रसन्न
तुम होना ना निराश किसी बात से
वो बन जाएंगे आपकी खुशियों का कारण
संकष्टी चतुर्थी की शुभकामनाएं
-सुख का गणपति हैं एक एहसास
शांति की दूर होगी सभी तलाश
गणपति रहेंगे आपके हर पल पास
बस तुम ना छोड़ना उनसे कोई आस
संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ekadanta Sankashti Chaturthi Hindi Wishes-
-खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और
दुख बांटने से होता है कम
जो करता है गणपति की अराधना
उनके मिट जाते हैं सभी गम
संकष्टी चतुर्थी की शुभकामनाएं
-ॐ श्री गणेशाय नमः।
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का यह दिन आपके जीवन में
खुशहाली लाये . आपको और आपके परिवार को
हैप्पी भालचंद्र संकष्टी संकष्टी चतुर्थी
-आज भालचंद्र संकष्ट चतुर्थी,
श्री गणेशजी के सभी प्रिय भक्तो को संकष्ट चतुर्थी की
हार्दिक शुभेच्छा. आज के मंगल दिन सभी
गणेश भक्त की ईच्छित मनोकामना श्री गणेश
पूर्ण करे ऐसी गणेशजी के चरणों में मेरी प्रार्थना.
Sankashti Chaturthi Quotes-
-श्री गणेशाय नमः शुभ संकष्टि चतुर्थी
“जो सुमिरे सच्चे मन से श्री गणेश का
नाम, उनका हो पूरण सब काज.
भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी मंगलमय हो
-संकष्टी चतुर्थी निमित्त,
आपको और आपके परिवारजनों को
हार्दिक शुभेच्छा..!
श्री गणेश जी की कृपा से
आपके सभी मनोरथ सिद्ध हो
यही गणेशजी को प्रार्थना!
-भक्ति गणपति।
शक्ति गणपति।
सिद्दी गणपति,
लक्ष्मी गणपति
महा गणपति,
देवो में श्रेष्ठ मेरे गणपति
संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभेच्छा!!
-वक्रतुंड महाकाय कोटिसूर्यसमप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥
आपका एक दांत टूटा हुआ है तथा आप की काया विशाल है
और आपकी आभा करोड़ सूर्यों के समान है।
मेरे कार्यों में आने वाली बाधाओं को सर्वदा दूर करें।
संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाये।
