लाइफस्टाइल

Sadhguru Motivational Quotes: जीवन में निराशा रहेगी कोसों दूर, बस गांठ बांध लें Sadhguru की ये बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 17, 2025, 06:11 AM IST

Sadhguru Motivational Quotes: सद्गुरु योग-ध्यान के अलावा लोगों को जीवन जीने का मंत्र भी सिखाते हैं। लोग सद्गुरु के विचारों से काफी प्रभावित रहते हैं। ऐसे में यहां हम सद्गुरु जग्गी वासुदेव के प्रेरक अनमोल विचार लेकर आए हैं।

Image

सद्गुरु मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में (Image: X)

Sadhguru Motivational Quotes: सद्गुरु एक प्रसिद्ध योगी, लेखक और आध्यात्मिक गुरु हैं। उन्हें दुनिया भर में उनके ज्ञान, व्यावहारिक दृष्टिकोण और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर स्पष्ट विचार रखने के लिए जाना जाता है। सद्गुरु ने 1992 में कोयंबटूर, भारत में ईशा फाउंडेशन की स्थापना की। यह एक गैर-लाभकारी मानव सेवा संगठन है जो मानव कल्याण के लिए काम करता है। ईशा फाउंडेशन के जरिए सद्गुरु योग-ध्यान के अलावा लोगों को जीवन जीने का मंत्र भी सिखाते हैं। लोग सद्गुरु के विचारों से काफी प्रभावित रहते हैं। उनकी बातें लोगों को काफी मोटिवेट करती है। ऐसे में यहां हम सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev) के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो प्रेरिक करने का काम करेंगे।

Sadhguru Motivational Quotes in Hindi - सद्गुरु मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में

1. आप जो जानते हैं वह बहुत ही कम है। आप जो नहीं जानते वह एक अंतहीन संभावना है।

2. आपका जीवन इस बात से शानदार नहीं बनता कि आपने कितना संग्रह किया है या क्या पाया है, बल्कि इस बात से कि आपने जीवन को कितनी गहराई में अनुभव किया है।

3. पूर्ण कृतज्ञता का एक क्षण आपके पूरे जीवन को बदल सकता है।

4. यदि आपका काम कुछ ऐसा रचने के बारे में है, जिसकी आपको सचमुच परवाह है, तो काम और जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है - जीवन ही काम है और काम ही जीवन है।

5. अच्छे इरादे काफी नहीं होते। आवश्यक परिणाम पाने के लिए सही चेतना के साथ सही कार्य करने की जरूरत होती है।

6. जीवन सहभागिता है। जहां सहभागिता नहीं होती, वहां जीवन भी नहीं होता।

7. लोग हमेशा मेहनत की वजह से ही सफल नहीं होते, बल्कि इसलिए होते हैं क्योंकि वे काम को वैसे करते हैं, जैसे वह वास्तव में कारगर होता है।

8. अगर आप भरपूर ध्यान देते हैं, तो किसी भी चीज पर महारत हासिल की जा सकती है।

9. अगर आप जानना चाहते हैं कि आप जीवन में आगे बढ़ रहे हैं या नहीं, तो बस यह देखिए कि क्या आप कल से थोड़ा ज्यादा प्रसन्न हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article