लाइफस्टाइल

Sabudana Khichdi Recipe: सावन में बनाएं साबूदाने की स्वादिष्ट खिचड़ी.. व्रत में भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे आपके बच्चे

Sabudana Khichdi Recipe (सावन साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि): सावन का महीना शुरू होने वाला है, सावन में पूजन करने के साथ व्रत का भी खास महत्व होता है। ऐसे में सावन के व्रत में खाने के लिए यहां देखें स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी रेसिपी इन हिंदी, जिसे खाकर हर कोई आपका फैन हो जाएगा।

Image

Sabudana khichdi recipe for sawan 2024

Sabudana Khichdi Recipe (सावन साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि): सावन का महीना इस साल 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को खत्म होगा। सावन मास में शिव और शक्ति का पूजन अर्चन करने से विशेष फल मिलते हैं और न केवल पूजा करने से बल्कि खास व्रत रखना भी बहुत लाभदायक होता है। ऐसे में अगर आप भी सावन का व्रत रख रहे हैं, तो व्रत में स्पेशल साबुदाने की खिचड़ी बनाना एकदम ही बेस्ट है। यहां देखें सिंपल और ईजी तरीके से बहुत ही ज्यादा टेस्टी साबूदाना खिचड़ी रेसिपी इन हिंदी, सावन स्पेशल साबूदाना खिचड़ी कैसे बनाएं।

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि, Sabudana Khichdi Recipe in Hindi

सामग्री

  • 1 कप साबूदाना
  • 1/2 कप मूंगफली के दाने
  • 2 चम्मच घी
  • 1 चम्मच जीरा
  • 3-4 साबुत लाल मिर्च
  • 2 चम्मच सेंधा नमक
  • 1 चम्मच हरा धनिया
  • हरी मिर्च
  • उबले आलू
  • नींबू का रस

साबूदाना खिचड़ी रेसिपी

  • साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में रात भर के लिए साबूदाना भिगोकर रखना होगा।
  • उसके बाद आपको एक पैन में तेल गर्म करना होगा और उसमें राई, जीरा, हरी मिर्च और मूंगफली को भुन लेना होगा।
  • एक बार मूंगफली अच्छे से बुन जाए, उसके बाद आपको पैन में उबले आलू भी मैश करके अच्छे से पका लें।
  • आलू और मूंगफली बढ़िया पक जाएं उसके बाद आपको उसके साथ अपने भिगोए हुए साबूदाने डालने हैं।
  • साबूदाना अच्छे से पक जाए तो उसमें स्वाद अनुसार सारे मसाले डाल लें।
और बस आपकी स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार है। आप खिचड़ी को टेस्टी दही, हल्के नींबू के रस, फरियाली मिक्चर और धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मा गर्म सर्व करें। जरूर ही व्रत वाली ये स्पेशल साबूदाना खिचड़ी हर किसी को बहुत ही ज्यादा पसंद आएगी।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article