लाइफस्टाइल

Rupali Ganguly Beauty Secret: 48 की उम्र में 38 वाला ग्लो रखती हैं रुपाली गांगुली, ऐसा गजब है अनुपमा का स्किनकेयर

Rupali Ganguly Beauty Secret (रुपाली गांगुली ब्यूटी सीक्रेट): अनुपमा यानि रुपाली गांगुली की दमकती त्वचा फैंस का दिल जीत लेती है। 48 की उम्र में रुपाली ऐसा स्किनकेयर रुटीन फॉलो करती हैं, देखें ऐसे ग्लो के लिए अनुपम के ब्यूटी सीक्रेट क्या हैं।

Image

Rupali Ganguly (Photo Credit - Instagram)

Rupali Ganguly Beauty Secret (रुपाली गांगुली ब्यूटी सीक्रेट): रुपाली गांगुली जिन्हें फैंस अनुपमा के नाम से जानते हैं, अपनी सिंपल अदाओं के लिए काफी सुर्खियों में रहती हैं। रुपाली 48 की उम्र में भी बहुत ही ज्यादा चमकती दमकती स्किन फ्लॉन्ट करती हैं। उनकी इस खूबसूरती के पीछे सिंपल सा स्किनकेयर रूटीन है, अगर आप भी रुपाली जैसी त्वचा चाहते हैं। तो ये वाली स्किनकेयर टिप्स तो ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में जानना आपके लिए काम का हो सकता है।

सिंपल स्किनकेयर रूटीन

रुपाली बहुत ही सिंपल सा स्किनकेयर रूटीन फॉलो करती हैं। जिसमें क्लीजिंग, टोनिंग, मॉइश्चराइजिंग शामिल होता है। रुपाली अपने स्किनकेयर के लिए आमतौर पर नेचुरल चीजें ही यूज करती हैं।

सनस्क्रीन है जरूरी

रुपाली की ब्यूटी का एक सीक्रेट ये भी है कि, वे कभी भी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती हैं। हानिकारक यूवी किरणों के कारण जल्दी बुढ़ापा आ सकता है वहीं स्किन पर झुर्रियां आ सकती हैं।

हाइड्रेशन के बिना कुछ नहीं

हाइड्रेशन बहुत ही ज्यादा जरूरी है। न केवल पानी पीते रहना बल्कि स्किन को भी खास सीरम तो मॉइश्चराइजर लगाकर हाइड्रेट रखना आवश्यक है।

डाइट

अच्छी स्किन के लिए अच्छी डाइट का भी बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। रुपाली संतुलित डाइट लेने पर फोकस करती हैं। जिसमें फल, सब्जियां शामिल होती है, ग्लोइंग स्किन के लिए ये काफी जरूरी है।

सोना भी है महत्वपूर्ण

ग्लोइंग स्किन के लिए नियमित रूप से सोना भी जरूरी है। कम से कम 7-8 घंटों की नींद रुपाली की खूबसूरती का सीक्रेट हैं।

रुपाली के ब्यूटी सीक्रेट में नियमित एक्सरसाइज और मेकअप रिमूव करना भी शामिल है। अच्छी स्किन के लिए लाइफस्टाइल के बदलाव सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article