लाइफस्टाइल

अंधेरे जीवन में उम्मीद की लौ जलाते हैं ये शेर, पढ़ें रोशनी पर ये शानदार शायरी

Roshni Par Shayari : दिवाली उजाले का त्यौहार है, तो आप अपने आसपास उजाले को बनाए रखना चाहिए। आज हम आपको दिवाली में उजाले की शानदार शायरी बताने जा रहे हैं। ये शायरी आपके दिल में उजाले की लौ जला देंगी। यहां पढ़ें रोशनी पर शानदार शायरी...

Image

roshni par shayari

Roshni Par Shayari : जीवन में हर किसी के हिस्से में कुछ न कुछ अंधेरा जरूर आता है। कभी हालात का, कभी मन का, तो कभी रिश्तों के उतार-चढ़ाव आपके लिए अंधेरा लेकर आते हैं। लेकिन जब इंसान हार नहीं मानता तो मुश्किलें अपने आप कमजोर होती जाती हैं। दिवाली का त्योहार भी यही सिखाती है की हमें अपने भीतर की रोशनी को हमेशा जलाए रखना चाहिए। अंधकार चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, एक छोटी सी उम्मीद की लौ भी उसे चीर देती है। यही भाव हमें कुछ शायरियों में भी नजर आता है। यहां पढ़ें रोशनी पर शानदार शायरी...

रोशनी पर शायरी

1. रात चाहे कितनी भी लंबी हो, सुबह जरूर होती है,

अंधेरों के बाद ही, रोशनी का सफर शुरू होता है।

2. दीयों की तरह जलते रहो अंधेरों के बीच,

वही रोशनी है जो राह दिखाती है।

3. चाँद भी हैरान दरिया भी परेशानी में है

अक्स किस का है कि इतनी रौशनी पानी में है

4. अंधेरों ने ही सिखाया है रोशनी की कीमत,

वरना दीए तो जलते ही रहते हैं मंदिरों में।

5. खुद की रौशनी से ही दुनिया को रौशन करो,

सूरज बनो, दीयों की गिनती में मत उलझो।

6. नहीं है मेरे मुक़द्दर में रौशनी न सही

ये खिड़की खोलो ज़रा सुबह की हवा ही लगे

7. जिंदगी का हर अंधेरा मिट जाएगा एक दिन,

अगर तू खुद पर भरोसा रखेगा।

8. थोड़ी सी रौशनी ही काफी है अंधेरे मिटाने को,

बस एक उम्मीद चाहिए जिंदगी सजाने को

9. अंधेरा कितना भी गहरा हो, डरना मत,

दीया छोटा ही सही, पर हौसला बड़ा रख।

10. रात जितनी गहरी होगी, सुबह उतनी पास होगी,

बस भरोसा रख, ये वक्त भी खास होगी

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article