लाइफस्टाइल

7 फरवरी को कौन सा डे है, रोज डे कब है 2026 में, जानें कब-क्यों और कैसे मनाया जाता है रोज डे?

  • Authored by: Srishti
  • Updated Feb 2, 2026, 12:04 PM IST

Rose Day Kab Hai 2026: वेलेंटाइन वीक आ रहा है। प्यार के इस हफ्ते में एक दिन ऐसा भी आता है जब लोग अपने क्रश या लवर को रोज देते हैं। साल 2026 में रोड डे कब और किस दिन है, इसकी जानकारी आपको यहां से मिलेगी। साथ ही यहां रोज कैसे मनाएं, ये भी समझाया गया है।

रोज डे कब है 2026 में (pc: canva)

रोज डे कब है 2026 में (pc: canva)

Rose Day Kab Hai 2026: फरवरी महीने की शुरुआत हो गई है। ये महीना प्यार का महीना भी कहलाता है। इसी महीने में वेलेंटाइन वीक आता है। इस वीक की शुरुआत यानी पहला ही दिन रोज डे होता है। वेलेंटाइन डे के पहले दिन यानी रोज डे के दिन लवर्स एक दूसरे को फूल देते हैं और अपनी फिलिंग्स बताते हैं। ये प्रपोजल का भी जरिया बनता है। साल 2026 में रोज डे कब है, इसकी डेट को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन है। ऐसे में आप यहां से रोज डे की तारीख जान सकते हैं और इसे कैसे मनाया जाए, ये भी पढ़ सकते हैं।

रोज डे कब है 2026 में (Rose Day 2026 Date)-

रोज डे कपल्स के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि, इस दिन उनको अपने प्यार का अलग अंदाज में इजहार करने का एक मौका मिलता हैं। बाजार और पॉप कल्चर ने इस दिन की अहमियत और भी बढ़ा दी है। फरवरी में पड़ने वाले वैलेंटाइन वीक की शुरुआत इसी दिन से होती है, यानी 7 फरवरी को। पूरा बाजार इस खास दिन रंग-बिरंगे गुलाबों से भरा रहता है।

रोज डे का इतिहास (History Of Rose Day)-

अपने खास महक और रंगों के कारण गुलाब एशिया में भी खास माना जाता रहा है लेकिन रोज डे का इतिहास यूरोप से जुड़ा हुआ है, जहां गुलाब सदियों से प्रेम और सम्मान व्यक्त करने के लिए दिया जाता रहा है। प्रेम के प्रतीक के रूप में वैलेंटाइन डे की शुरुआत तो 14वीं सदी में हुई थी, जिसे संत वैलेंटाइन से जोड़ते हैं और रोज डे का इतिहास रोमन पौराणिक कथाओं की देवी वीनस से आता है। माना जाता है कि विक्टोरिया के समय के लोगों ने इस परंपरा को लोकप्रिय बनाया था, जिसमें प्रेम और सम्मान दिखाने के लिए गुलाब दिए जाते थे। इसकी एक कहानी और भी है, ऐसा माना जाता है कि रोज डे का इतिहास मुगल काल से भी जुड़ता है। कहते हैं कि बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बहुत पसंद थे और जहांगीर अपनी बीवी को खुश करने के लिए हर दिन कई टन गुलाब भिजवाते थे। ये तो रही इतिहास की बात लेकिन किसी को भी किसी रंग का गुलाब नहीं दिया जा सकता है। इनके रंगों का भी बड़ा महत्व होता है।

रोज डे कैसे मनाया जाता है (How To Celebrate Rose Day)-

रोज डे प्रेम और स्नेह को व्यक्त करने का एक खास दिन होता है, जिसे वैलेंटाइन वीक के पहले दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को गुलाब का फूल देकर अपने भाव प्रकट करते हैं। गुलाब के अलग-अलग रंग अलग-अलग भावनाओं का प्रतीक होते हैं, जैसे लाल गुलाब प्रेम का, गुलाबी प्रशंसा का, पीला दोस्ती का और सफेद शांति का संकेत देता है। रोज डे पर लोग अपने पार्टनर, दोस्त या किसी खास व्यक्ति को गुलाब के साथ शुभकामनाएं, कार्ड या छोटे-छोटे तोहफे देते हैं और अपने रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं। यह दिन प्यार, विश्वास और अपनापन जताने का सुंदर अवसर होता है।

रोड पर अलग- अलग गुलाब के रंग और उनका मतलब (Colors Of Roses And It's Meaning)-

लाल गुलाब

लाल गुलाब का मतलब होता है आई लव यू। यह गुलाब प्यार, रिश्ते की खूबसूरती, रिलेशनशिप के लिए सम्मान और रोमांस का दर्शाता है। यही वजह है कि लाल गुलाब को प्यार की फीलिंग्स जाहिर करने का परफेक्ट जरिया माना जाता है।

पीला गुलाब

पीला गुलाब दोस्ती के रिश्ते और उसके लिए आपके प्यार व स्नेह को दिखाने का अच्छा जरिया है। इस रंग के गुलाबों को आप न सिर्फ अपने दोस्त बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को भी दे सकते हैं, जिससे यह जाहिर कर सकेंगे कि वे न सिर्फ आपका प्यार हैं बल्कि अच्छी दोस्त भी हैं।

गुलाबी गुलाब

अगर आप यह जाहिर करना चाहते हैं कि अपने प्यार को जिंदगी में पाकर आप खुद को कितना खुशकिस्मत महसूस करते हैं या फिर उनकी केयर व लव आपके लिए कितना मायने रखता है तो इसके लिए पिंक रोज चुनें। यह गुलाब खुशी, आभार और रिश्ते की सुंदरता को दिखाता है।

सफेद गुलाब

क्या आपको किसी से प्यार हो गया है? अभी रिलेशनशिप की बस शुरुआत ही हुई है? तो रोमांटिक अट्रैक्शन शो करने के लिए वाइट रोज़ परफेक्ट हैं। यह गुलाब प्योर लव को दिखाता है और सामने वाले को फील करवाता है कि आपने उन्हें अपने लिए चुना है।

ऑरेंज गुलाब

ऑरेंज रोज इस बात को जाहिर करता है कि आप दोनों एक-दूसरे को लेकर पैशनेट हैं। दोनों अट्रैक्शन महसूस करते हैं और एक-दूसरे की जिंदगी में शामिल होना चाहते हैं। नारंगी कलर के गुलाब रिश्ते को पहला सीरियस मोड़ देने के लिए सही चुनाव है।

नीला गुलाब

नीले रंग के गुलाब बहुत रेयर होते हैं, यही वजह है कि इन्हें किसी को देना यह दिखाता है कि वह शख्स आपके लिए कितना खास है। यह इस फीलिंग को जाहिर करता है कि आपके जिंदगी में यूं तो कई लोग हैं लेकिन स्पेशल वन होने के नाते गर्लफ्रेंड या वाइफ की जगह बेहद खास है।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article