Karwa Chauth Mehndi Design Photo, करवा चौथ मेहंदी डिजाइन: करवा चौथ की तैयारियों में कपड़े, गहने, मेकअप और पूजा की थाली तो तैयार हो गई, लेकिन क्या आपके हाथों पर अभी तक मेहंदी नहीं लगी है? अगर हां, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। त्योहार की भागदौड़ में कई बार मेहंदी लगवाने का समय ही नहीं मिल पाता। ऐसे में लास्ट मिनट मेहंदी डिजाइन आपके लिए शानदार विकल्प बन सकते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - करवा चौथ मेहंदी विद हसबैंड नेम: पति के नाम की मेहंदी के लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन
जरूरी नहीं कि हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए घंटों बैठकर भारी-भरकम डिजाइन बनवाया जाए। छोटे फूल, बेल-बूटे, गोल मंडला और उंगलियों पर बनी बारीक जालियां भी हाथों को आकर्षक लुक दे सकती हैं। अगर आप जल्दी में हैं, तो ऐसा डिजाइन चुनें जिसे कम समय में आसानी से बनाया जा सके और जो आपके करवा चौथ के लुक के साथ भी खूब जचे। यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान, स्टाइलिश और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन के आइडिया, जिन्हें देखकर आप अपनी पसंद का पैटर्न चुन सकती हैं। देखें लेटेस्ट, ट्रेंडी और सिंपल, ईजी मेहंदी डिजाइन फोटो, करवा चौथ मेहंदी डिजाइन।

Karwa Chauth Mehndi
Karwa Chauth ki mehndi design
मिनिमल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो हाथ के बीच में एक छोटा फूल बनवाएं और उसके आसपास पत्तियों की पतली बेल बनाएं। यह डिजाइन एकदम कम समय में बन भी जाएगी और लुक एकदम ही सुंदर और एवरग्रीन लगेगा।
गोल मंडला मेहंदी डिजाइन
गोल मंडला डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जिन्हें साफ-सुथरा और क्लासिक पैटर्न पसंद है। हथेली के बीच एक गोल पैटर्न बनाकर उसके चारों ओर छोटी पंखुड़ियां बनवाई जा सकती हैं। इस तरह की गोल टिक्की या मंडला मेहंदी काफी ज्यादा ट्रेंडी भी है।
Mehndi design for karwa chauth
उंगलियों वाली मेहंदी डिजाइन
पूरे हाथ पर मेहंदी लगाने का समय नहीं है, तो केवल उंगलियों पर बारीक डिजाइन बनवाएं। छोटी बेलें, बिंदियां और जालीदार पैटर्न हाथों को सादगी भरा लुक देते हैं।
अरेबिक बेल मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी में फूलों और पत्तियों की बेल को तिरछे तरीके से बनाया जाता है। अरेबिक मेहंदी का डिजाइन कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं जाता है। इस तरह की मेहंदी आप एकदम जल्दी से लगवा सकती हैं और इसका लुक हमेशा ही अच्छा लगता है।
Karwa chauth mehndi
पति के नाम वाला मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ के मौके पर पति के नाम वाली मेहंदी का डिजाइन तो बेस्ट ही लगेगा। इस मेहंदी के साथ आप छोटे छोटे दिल या फिर फूल बना सकते हैं।

Karwa Chauth Mehndi Design
जालीदार मेहंदी डिजाइन
जालीदार डिजाइन हाथों को खूबसूरत और व्यवस्थित लुक देता है। इसे हथेली के किसी एक हिस्से या हाथ के पिछले भाग पर बनवाया जा सकता है।
कलाई पर मेहंदी ब्रेसलेट डिजाइन
अगर आप बेहद कम समय में मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो कलाई पर ब्रेसलेट जैसा पैटर्न चुनें। इसमें छोटे फूल, बिंदियां और पतली रेखाएं शामिल करके हाथों को जूलरी जैसा लुक दिया जा सकता है।
