लाइफस्टाइल

RelationshiP Tips: वर्कलोड की वजह से पार्टनर को नहीं दे पा रहे वक्त, जान लें रिलेशनशिप में कितना जरूरी है क्वालिटी टाइम?

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 28, 2025, 01:39 PM IST

आजकल ऑफिस में काम का इतना प्रेशर लोगों पर पड़ने लगा है जिसकी वजह से लोग रिश्तों को अहमियत देना भूल गए हैं। लेकिन किसी भी रिश्ते में क्वालिटी टाइम बिताना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको बताएंगे कि रिलेशनशिप में क्यों जरूरी है क्वालिटी टाइम।

Image

RelationshiP Tips

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और वर्कलोड की वजह से लोग अपने रिश्ते में वक्त देना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से रिश्ते में दूरी आने लगती है। लेकिन यह समझना बेहद ज़रूरी है कि किसी भी रिश्ते में क्वालिटी टाइम की कितनी अहमियत है। अगर समय को लेकर अगर आपका पार्टनर आपसे बार बार कहता तो ये आपके लिए अलार्म है। यहां हम आपको बताएंगे कि रिलेशनशिप में क्यों जरूरी है क्वालिटी टाइम।

क्वालिटी टाइम क्या है?

क्वालिटी टाइम का मतलब सिर्फ साथ में मौजूद रहना नहीं है, बल्कि यह वह समय है जब आप अपने पार्टनर के साथ पूरी तरह से मौजूद होते हैं, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी। इसमें फोन या अन्य डिस्ट्रैक्शन के बिना एक-दूसरे पर ध्यान देना, बातें सुनना, भावनाएं व्यक्त करना और साथ में क्वालिटी टाइम बिताना शामिल होता है। यह छोटे-छोटे पल होते हैं जो रिश्ते को गहरा और मज़बूत बनाते हैं।

रिश्ते में क्वालिटी टाइम क्यों ज़रूरी है?

इमोशनल अटैचमेंट

जब आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं, तो आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझते हैं। इससे इमोशनल अटैचमेंट होता है और आप दोनों को महसूस होता है कि आप एक-दूसरे के लिए महत्वपूर्ण हैं।

समझ और विश्वास के लिए

साथ में समय बिताने से आप एक-दूसरे की ज़रूरतों, ख़ुशी और कठिनाईयों को समझते हैं। यह विश्वास पैदा करता है और रिश्ते को पारदर्शी बनाता है।

समस्याओं को सुलझाने में मदद

जब आप क्वालिटी टाइम बिताते हैं, तो छोटी-मोटी शिकायतें या ग़लतफहमियां तुरंत सुलझ जाती हैं। किसी भी रिश्ते में बातचीत करना बेहद जरूरी माना जाता है।

तनाव कम होता है

काम के तनाव के बीच पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना एक ब्रेक की तरह होता है। यह तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article