लाइफस्टाइल

छत पर बन जाएगा मिनी वाटर पार्क, मार्केट में वायरल हुए Readymade Swimming Pool, देखें आप अपने घर में कैसे लगवा सकते हैं, क्या है कीमत

स्विमिंग पूल या वॉटर पार्क जाने का शौक है, तो अब आप खुद ही घर में बढ़िया सा स्विमिंग पूल बनवा सकते हैं। जिसके लिए कोई खुदाई नहीं करनी पड़ेगी। देखें रेडीमेड स्विमिंग पूल क्या होते हैं, कीमत क्या है।

Image

Readymade Swimming Pool

भीषण गर्मी में हर कोई ठंडक का कोई न कोई तरीका खोजता है। कुछ लोग वॉटर पार्क का रुख करते हैं तो कुछ क्लब या रिसॉर्ट में स्विमिंग का मजा लेते हैं। लेकिन अब एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपने घर की छत, फार्महाउस या खाली प्लॉट में Readymade Swimming Pool लगवा रहे हैं। खास बात यह है कि इसके लिए न तो महीनों की तोड़फोड़ करनी पड़ती है और न ही पुराने स्विमिंग पूल जैसा भारी-भरकम कंस्ट्रक्शन कराना पड़ता है।

फाइबर या प्रीफैब्रिकेटेड तकनीक से बने ये पूल कुछ ही दिनों में इंस्टॉल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां लोग अपने घरों को मिनी रिसॉर्ट में बदलते नजर आ रहे हैं। अगर आप भी अपने घर में ऐसा पूल लगवाने का सोच रहे हैं, तो पहले इसकी कीमत और जरूरी बातों को समझ लेना चाहिए।

क्या होता है Readymade Swimming Pool?

Readymade Swimming Pool आमतौर पर फाइबरग्लास या प्रीफैब्रिकेटेड मटेरियल से तैयार किया जाता है। यह फैक्ट्री में पहले से बना होता है और फिर सीधे आपके घर या साइट पर पहुंचाकर इंस्टॉल किया जाता है। कुछ ही घंटों के अंदर ये वाले पूल इंस्टॉल हो जाते हैं। ये वाले फाइबर रेडीमेड स्विमिंग पूल काफी ज्यादा लाइट वेट भी होते हैं और इनको घर की छत, फार्महाउस, गार्डन एरिया, रिसॉर्ट और होमस्टे में या फिर किसी भी खाली प्लॉट या विला में लगाना बहुत आसान होता है। हालांकि छत पर लगाने से पहले स्ट्रक्चरल इंजीनियर की सलाह लेना जरूरी होता है, क्योंकि पानी का वजन काफी अधिक होता है।

कितनी होती है कीमत?

इन रेडीमेड स्विमिंग पूल्स की कीमत पूल के आकार, गहराई और फीचर्स पर निर्भर करती है।

छोटे फाइबर पूल: लगभग 1.5 लाख से 3 लाख रुपये

मीडियम साइज पूल: 3 लाख से 8 लाख रुपये

बड़े लग्जरी मॉडल: 10 लाख रुपये या उससे अधिक

फिल्ट्रेशन सिस्टम, LED लाइट, जकूजी और वाटर फीचर जैसी सुविधाएं जोड़ने पर पूल की कीमत कुछ बढ़ सकती है।

किन बातों का रखें ध्यान?

हालांकि पूल खरीदने से पहले क्वालिटी, वारंटी, फिल्ट्रेशन सिस्टम और इंस्टॉलेशन सर्विस की जानकारी जरूर ले लें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जहां पूल लगाया जा रहा है, वह जगह उसका वजन सहन कर सकती हो। ऐसा पूल जरूर आपके घर की सुंदरता बड़ा देगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article