गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए मस्ती, खेल-कूद और देर तक सोने का समय होती हैं। लेकिन जैसे-जैसे स्कूल खुलने की तारीख नजदीक आती है, वैसे-वैसे माता-पिता की चिंता बढ़ने लगती है। सुबह जल्दी उठना, होमवर्क खत्म करना, स्कूल टाइम से पहुंचना आदि कुछ भी बच्चों के लिए आसान नहीं होता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - सुबह-सुबह स्कूल जाने में नाटक क्यों करते हैं बच्चे
अक्सर देखा जाता है कि छुट्टियों के बाद पहले कुछ दिनों तक बच्चे स्कूल जाने में आनाकानी करते हैं। सुबह उठने में परेशानी होती है, ध्यान पढ़ाई में नहीं लगता और पूरा शेड्यूल बिगड़ा-बिगड़ा सा रहता है। ऐसे में अगर स्कूल खुलने से 10-15 दिन पहले कुछ छोटी-छोटी तैयारियां शुरू कर दी जाएं, तो बच्चों के लिए स्कूल वापसी काफी आसान हो सकती है।
सोने और उठने का समय सेट करें
अगर बच्चा छुट्टियों में देर रात तक जाग रहा था, तो अचानक स्कूल टाइमिंग पर लाना मुश्किल होगा। बेहतर है कि रोज 15-20 मिनट पहले सुलाने और उठाने की आदत डालें। इससे बॉडी नए रूटीन के हिसाब से सेट होने लगेगी।
स्क्रीन टाइम कम करें
छुट्टियों में मोबाइल, टीवी और गेमिंग का समय बढ़ जाता है। स्कूल शुरू होने से पहले स्क्रीन टाइम धीरे-धीरे कम करें और उसकी जगह किताबें पढ़ने या आउटडोर एक्टिविटी को शामिल करें।

Back To School
स्कूल की चीजें तैयार रखें
स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, जूते, पानी की बोतल और स्टेशनरी जैसी चीजों को पहले से ही सेट करके रख लें। आखिरी समय की भागदौड़ और स्ट्रेस से बचने का यह आसान तरीका है।
बच्चों से स्कूल की बातें करें
अपने बच्चे से उसके दोस्तों, टीचर्स और स्कूल की अच्छी यादों के बारे में बात करें। इससे उसके मन में स्कूल को लेकर उत्साह बढ़ेगा और वह सकारात्मक महसूस करेगा।

Bachhon ko school ke liye ready kaise kre
सुबह की छोटी प्रैक्टिस करें
स्कूल खुलने से कुछ दिन पहले बच्चों को उसी समय उठाकर तैयार होने की प्रैक्टिस कराएं, जिस समय उन्हें स्कूल जाना होगा। इससे पहले दिन का तनाव काफी कम हो जाएगा।
पढ़ाई और मस्ती का बैलेंस
स्कूल शुरू होने की तैयारी का मतलब यह नहीं कि छुट्टियों की बची हुई मस्ती खत्म कर दी जाए। बच्चों को खेलने और आराम करने का समय भी दें, ताकि वे मानसिक रूप से तरोताजा रहें।
स्कूल खुलने से पहले आप भी अगर ये छोटी छोटी चीजें करेंगे। तो बच्चा स्कूल जाने के लिए रेडी रहेगा और आपका भी टेंशन कम रहेगा।
