Rangoli Designs for Ram Mandir: राम लला की जन्म भूमि अयोध्या अपने प्रभु श्री राम का स्वागत करने को तैयार है। पूरे अयोध्या को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। आज यानी 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। इसे लेकर देशभर में अलग ही धूम देखने को मिल रही है। भक्त राम की भक्ति में लीन हैं। हर तरफ राम नाम के नारे सुनाई दे रहे हैं और साथ ही राम भजन-गीत से पूरा देश झुम रहा है। राम लला के स्वागत के लिए लोग अपने घर को दीपक से जगमगाने के साथ घर के आंगन में रंग बिंरगी रंगोली भी बना रहे हैं। अगर आप भी रामलला के स्वागत समारोह के जश्न की खुशी को दोगुना करना चाहते हैं तो अपने घर के आंगन में राम लला की रंगोली (Ram nam rangoli design) बना सकते हैं। ऐसे में हम आपको यहां पर कुछ ऐसे डिजाइन बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से अपने बना सकते हैं। यहां देखें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स, राम मंदिर रंगोली डिजाइन्स, राम-सीता रंगोली डिजाइन्स।
राम मंदिर रंगोली डिजाइन - Ram nam rangoli
स्वस्तिक रंगोली डिजाइन
घर के आंगन में स्वस्तिक बनाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में राम लला के स्वागत के लिए आप अपने आंगन में स्वस्तिक के साथ दीप जलाकर इस तरह रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।

Swastik Rangoli Designs
राम-सीता रंगोली डिजाइन
राम भक्त प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए राम-सीता के इस रंगोली डिजाइन को भी अपने घर के आंगना में बना सकते हैं। ये आपने आंगना की शोभा बढ़ाएंगे और साथ ही रामलला की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी।

Ram-Sita Rangoli Designs
तीन रंगों वाली रंगोली
घर के आंगना में आप इस तरह के रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसमें आपको पीला, सफेद और नारंगी रंग का इस्तेमाल करते हुए मंदिर का डिजाइन बनानान है। फिर इसके बीच में नारंगी रंग से राम नाम लिखे।
मंदिर और धनुष रंगोली डिजाइन
घर के आंगन में आप मंदिर और धनुष रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन में मंदिर और धनुष को दिखाया गया है। साथ ही इसमें किनारे में दीया बनाया गया है जिसमें स्वास्तिक चिन्ह है।
