Ramadan Mubarak Wishes, Shayari in Hindi: रमजान का महीना इबादत, बरकत और अपनों के साथ खुशियां बांटने का पाक महीना है। जैसे ही आसमान में रमजान का चांद नजर आता है, उसके अगले दिन से इस महीने की शुरुआत हो जाती है, और लोगों के फोन मुबारकबाद से भर जाते हैं। यह ऐसा समय है जब रोजा रखकर इंसान सिर्फ भूख-प्यास से ही नहीं बल्कि अपनी बुरी आदतों, गलत सोच और नकारात्मक व्यवहार से भी दूर रहने की पूरी कोशिश करता है। इस्लामिक धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में हर नेक काम का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। अगर आप भी इस रमजान अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को कुछ खूबसूरत और दिल छूने वाले मैसेज भेजना चाहते हैं। अगर आप भी किसी अपने को रमजान मुबारक कहना चाहते हैं तो हम आपकी मदद करते हैं। यहां देखे रमजान मुबारक शायरी और WhatsApp व Facebook स्टेटस हैं, जिन्हें पढ़कर आपके अपनों के चेहरे खिल उठेंगे।
Ramzan Mubarak Shayari | Ramadan Mubarak Shayari in Hindi| रमजान की मुबारकबाद
रहमतों की बारिश है, नूर ही नूर छाया है,
देखो फिर से रमजान का पाक महीना आया है।
रमजान मुबारक!
चांद की पहली झलक ने दिल को ये पैगाम दिया,
इबादत का महीना आया, हर गुनाह को माफ किया।
Happy Ramzan 2026
कुरान की तिलावत हो, रोज़े का हो सुकून,
अल्लाह से जुड़ जाए दिल का हर जुनून।
Happy Ramadan 2026

Ramadan Mubarak 2026
अल्लाह इस मुकद्दस महीने में आपकी हर दुआ कबूल फरमाए
और आपके घर में रहमतों की बारिश हो।
आपको रमजान 2026 मुबारक।
गुनाहों की माफी का ये सुनहरा मौका है,
रहमत का दर खुला है, बस दुआ का झोंका है।
हैप्पी रमजान 2026!
रोजे की इबादत, कुरान की तिलावत और अपनों का प्यार,
अल्लाह आपको इस रमजान वो सब अता करे जिसकी आप दुआ करते हैं।
हैप्पी रमजान 2026!

रमजान की मुबारकबाद शायरी
चांद से रोशन हो आपका घर-आंगन,
इबादत से भर जाए आपका जीवन।
रमजान के इस पाक महीने की मुबारकबाद।
सब्र, शुक्र और इबादत का ये महीना खास,
रमजान लाए आपकी जिंदगी में खुशियों की मिठास।
रमजान मुबारक!
बे-जुबान को जब वो जुबान देता है, पढ़ने को फिर वो कुरान देता है,
बख्शने पे आए जब उम्मत के गुनाहों को, तो तोहफे में मुकद्दस 'रमजान' देता है!
आपको रमजान मुबारक!
चांद की पहली दस्तक पे 'चांद मुबारक' कहते हैं,
सबसे पहले हम आपको 'रमजान मुबारक' कहते हैं!
अल्लाह आपकी हर मुराद पूरी करे।
