लाइफस्टाइल

रोजा रखते हुए कैसे रहें फिट और एनर्जेटिक, यहां पढ़ें रमजान में ऑफिस वर्कर्स के लिए हेल्थ टिप्स

Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना शांति और अनुशासन का प्रतीक है, लेकिन रोजा रखते हुए कामकाजी लोगों के लिए पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहना एक चुनौती भी हो सकता है। आज हम ऑफिस जाने वाले लोगों को रमजान के महीने में फिट रहने के टिप्स देने जा रहे हैं।

Image

रमजान में कैसे रखें खुद को फिट

Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आध्यात्मिक शांति और आत्म अनुशासन का प्रतीक है। इस खास महीने में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और महीने भर रोजा रखते हैं। लेकिन रोजा रखते हुए कामकाजी लोगों के लिए पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहना एक चुनौती हो सकता है। लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहकर ऑफिस का काम संभालना आसान नहीं होता, इसलिए जरूरी है कि सही खान-पान, पर्याप्त आराम और बैलेंस लाइफस्टाइल अपनाई जाए। आज हम आपको कुछ आसान हेल्थ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप रोजा रखते हुए भी खुद को फिट और एक्टिव रख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

सहरी कभी न छोड़ें

ऑफिस जाने की जल्दी में कुछ लोग सहरी हल्की लेते हैं या स्किप ही कर देते हैं। जो दिनभर की कमजोरी का कारण बन सकता है। सहरी में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजें लें। जिसमें ओट्स, दालें, अंडे, फल और सूखे मेवे शामिल हो सकते हैं।

पर्याप्त पानी पिएं

रमजान में खुद को हाइड्रेट रखना काफी मुश्किल काम है। क्योंकि इस दौरान दिनभर पानी न पीने का विधान होता है। यदि आप इस दौरान ऑफिस जाते हैं तो आपको इफ्तार से सहरी के बीच के समय में 2 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आप हाइड्रेट बने रह सकते हैं।

ऑफिस में एक्टिव रहें

ऑफिस जाने वाले लोग यदि रोजा रखते हैं, तो आपको इस दौरान खुद को हल्का-फुल्का एक्टिव रखना चाहिए। लगातार बैठने से शरीर में सुस्ती आती है। वहीं हल्की स्ट्रेचिंग और वॉकिंग आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर शरीर की थकान को कम करती है।

नींद भरपूर लें

रमजान में देर रात तक जागने और सुबह जल्दी उठने से नींद पूरी नहीं हो पाती है। जिससे आपको काम के दौरान थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। कोशिश करें कि रात में कम से कम 6-7 घंटे की नींद जरूर लें। इसके अलावा यदि संभव हो तो दिन में 20-30 मिनट का छोटा पावर नैप भी ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे एक्सपर्ट की सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article