लाइफस्टाइल

National Milk Day 2026: गाय, भैस या बकरी.. सबसे महंगा और अच्छा दूध कौन-सा है? घर पर ही बनाएं पोषण से भरपूर दूध, जानें आसान तरीका

नेशनल मिल्क डे पर जानिए दुनिया के महंगे दूधों की खासियत, गाय और भैंस के दूध में अंतर और सेहत के लिए सही विकल्प। साथ ही सीखिए घर पर बादाम, अखरोट, खजूर और केसर से स्वादिष्ट पौष्टिक दूध बनाने का आसान तरीका।

Image

National Milk Day 2026 : सबसे महंगा और अच्छा दूध कौन-सा है, घर पर ही बनाएं पोषण से भरपूर दूध

National Milk Day 2026: सुबह की चाय हो, बच्चों का नाश्ता या रात को सोने से पहले एक गिलास दूध, भारतीय घरों में दूध का रिश्ता सिर्फ स्वाद से नहीं, सेहत और भावनाओं से भी जुड़ा है। हर साल 26 नवंबर को मनाया जाने वाला नेशनल मिल्क डे हमें याद दिलाता है कि दूध हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कितनी अहम जगह रखता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बाजार में मिलने वाला कौनसा दूध सबसे होता है।

क्या गाय, भैंस, बकरी और ऊंटनी के दूध में वाकई इतना अंतर होता है? दिलचस्प बात यह है कि सेहतमंद दूध पीने के लिए हमेशा महंगे ब्रांड या खास किस्म के दूध पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। आप अपनी रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों से दूध को और स्वादिष्ट बना सकते हैं। देखें, इस नेशनल मिल्क डे पर सबसे अच्छा दूध कौनसा है, और घर पर दूध कैसे बना सकते हैं।

सबसे महंगा दूध कौन-सा होता है?

दूध की कीमत उसकी उपलब्धता, उत्पादन, मांग और प्रोसेसिंग पर निर्भर करती है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार आमतौर पर गधी का दूध दुनिया के महंगे दूधों में गिना जाता है। इसका उत्पादन कम होता है और इसे बाजार तक पहुंचाना भी आसान नहीं होता है। इसलिए गधी के दूध को सबसे महंगी तरह के दूध की लिस्ट में शामिल किया गया है।

वहीं, ऊंटनी का दूध भी कई जगह सामान्य गाय के दूध से महंगा मिलता है। इसमें प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्व होते हैं। भैंस का दूध अपनी मलाई और अधिक फैट के लिए पसंद किया जाता है, जबकि गाय का दूध रोजाना इस्तेमाल के लिए सबसे ज्यादा बिकता है। लेकिन ये समझना जरूरी है कि, महंगा दूध हमेशा आपके लिए सबसे अच्छा हो, यह जरूरी नहीं है। सही दूध वही है जो आपकी उम्र, पाचन, पोषण की जरूरत और स्वास्थ्य के अनुकूल हो।

घर पर दूध कैसे बनाएं

आजकल बाजार में गाय और भैंस के दूध के अलावा कई तरह के प्लांट बेस्ड मिल्क भी आसानी से मिल जाते हैं। बादाम, सोया, ओट्स और नारियल से तैयार ये दूध उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं, जो डेयरी दूध नहीं पीना चाहते या कुछ नया आजमाना पसंद करते हैं। अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है। आप अपनी रसोई में ही आसानी से प्लांट बेस्ड दूध तैयार कर सकते हैं।

बादाम का दूध बनाने के लिए रातभर 8-10 बादाम पानी में भिगो दें। सुबह इनका छिलका उतारकर एक कप साफ पानी के साथ मिक्सी में पीस लें। अब मिश्रण को छान लें और आपका बादाम दूध तैयार है।

इसी तरह ओट्स को पानी के साथ ब्लेंड करके ओट मिल्क बनाया जा सकता है। सोया मिल्क के लिए भीगे हुए सोयाबीन को पीसकर छानें और अच्छी तरह उबालें। स्वाद बढ़ाने के लिए इनमें थोड़ी इलायची या खजूर मिला सकते हैं। ध्यान रखें कि घर के बने इन दूधों में गाय के दूध जितना प्रोटीन या कैल्शियम जरूरी नहीं होता। इसलिए अपने शरीर की जरुरत के हिसाब से अपनी डाइट तैयार करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article