लाइफस्टाइल

Ramadan Chand Mubarak 2023 Wishes Images, Status: इन शानदार विशेज, इमेजेस, कोट्स और शायरियों के जरिए दें रमजान की शुभकामनाएं

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 24, 2023, 08:40 PM IST

Ramadan Chand Raat Mubarak 2023 Wishes Images, Status, Quotes, Messages, Shayari in Hindi: रमजान के मौके पर कई लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई देते हैं। बधाई देने वाले लोगों में मुस्लिम धर्म के अलावा बाकी धर्म के लोग भी होते हैं। रमजान के खास मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शेरो-शायरी और संदेश भेजकर रमजान की बधाई दे सकते हैं। यहां देखें रमजान मुबारक बधाई संदेश, मेसेज, शायरी आदि।

Image

Ramadan Chand 2023 Wishes

Photo : iStock

Ramadan Chand Mubarak 2023 Wishes Images, Status, Quotes, Messages, Shayari: रमजान (Ramadan ) का महीना अल्लाह की इबादत का पर्व है। चांद निकलने के साथ इस माह की शुरुआत हो जाती है। वहीं आज यानी 24 मार्च, शुक्रवार को बिहार समेत कुछ राज्यों में चांद देखा गया है। इसी के साथ रमजान के महीने की शुरुआत हो चुकी है। दुनियाभर के मुसलमान समुदाय (Muslims Community) के लिए रमज़ान का महीना बेहद खास होता है। रमज़ान के महीने में लोग रोजा रखते हैं और पांच वक्त की नमाज पढ़कर अल्लाह से दुआ मांगते हैं।

साथ ही रमजान के मौके पर कई लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई देते हैं। रमजान के खास मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शेरो-शायरी और संदेश भेजकर रमजान की बधाई (Ramadan 2023 Wishes) दे सकते हैं। इसी को लेकर नीचे हमने रमजान से जुड़े बधाई संदेश शेयर किए हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों और दोस्तों के मोबाइल पर भेजकर उनका दिन और भी ज्यादा खास बना सकते हैं। रमजान मुबारक बधाई संदेश, मेसेज, शायरी आदि आप यहां देख सकते हैं।

रमजान मुबारक2023 विशेज (Ramadan Chand Mubarak 2023 Wishes)

रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं,

आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि

आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं.

रमजान मुबारक!

चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,

इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा,

हर नमाज हो कबूल तुम्हारी,

ये दुआ है खुदा से हमारी,

आपको और आपके परिवार को रमजान मुबारक!

रमजान में हो जाए सबकी मुराद पूरी,

मिले सबको ढेरों खुशियां,

और ना रह जाए कोई तमन्ना अधूरी

आपको रमजान मुबारक!

ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल,

अभी काफी कर्ज चुकाना है,

अल्लाह को करना है राजी,

और गुनाहों को मिटाना है,

ख्वाबों को लिखना है और

रब को मनाना है.

रमजान 2023 की मुबारकबाद!

जिक्र से दिल को आबाद करना,

गुनाहों से खुद को पाक करना

हमारी बस इतनी सी गुजारिश है कि

रमजान के महीने में हमें भी

खुद की दुआओं में याद रखना

रमज़ान की बधाई आपको !

खुशियां नसीब हो जन्नत नसीब हो

तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो

कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का

मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो

आप सभी को रमजान मुबारक!

मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी,

खुशियों से भरी रहे आपकी यह जिंदगी,

गम का साया कभी आप पर न आए

दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं।

चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,

इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा,

हर नमाज हो कबूल तुम्हारी,

ये दुआ है खुदा से हमारी,

रमज़ान मुबारक हो आपको!

रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं,

आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि

आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं.

रमजान मुबारक!

रमजान का पाक महीना आया है

साथ अपने रहमत और बरक़त लाया है

आप सभी को रमजान की दिली मुबारकबाद!

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article