Sehri Recipe (सेहरी में क्या खाएं): रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है और इस पवित्र महीने में सेहरी का विशेष महत्व होता है। रमजान का रोजा रख रहे लोग सुबह सूरज उगने से पहले ही सेहरी कर लेते हैं जिसका धार्मिक आधार पर भी बहुत महत्वपूर्ण होता ही है लेकिन ये उनके लिए पूरे दिन की एनर्जी का भी इकलौता स्त्रोत होती है। इसलिए सेहरी में पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजनों का होना जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी रोजा रख रहे हैं और ये समझ नहीं आ रहा है कि, आखिर सुबह सेहरी में क्या खाएं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रमजान के लिए 5 बेहतरीन सेहरी रेसिपी। जो न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि स्वाद में भी बेहद लाजवाब हैं।
Top 5 Sehri Recipe in Hindi
पोहा या उपमा
पोहा उपमा एक हल्का और पौष्टिक नाश्ता है, जो सेहरी के लिए बिल्कुल सही है। इसे आप जल्दी से बना भी लेंगे और आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा। पोहा बनाने के लिए पोहे को पानी में भिगोकर नरम कर लें। फिर इसमें हल्के मसाले, हरी मिर्च, करी पत्ता, और सब्जियां डालकर तलें। ऊपर से नींबू का रस और धनिया पत्ती डालकर परोसें। यह आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपी है, जो आपको पूरे दिन ऊर्जा देगी।
ओट्स खिचड़ी
ओट्स खिचड़ी सेहरी के लिए एक हेल्दी विकल्प है। ओट्स से भी पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ रहता है, इसे बनाने के लिए ओट्स को दाल और चावल के साथ पकाएं। इसमें हल्दी, जीरा, और हरी मिर्च डालकर स्वाद बढ़ाएं। यह खिचड़ी पचने में आसान है और पेट को भारी भी नहीं करती। साथ ही, यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराएगी।
अंडा और सब्जी पराठा
अंडा और सब्जी पराठा सेहरी के लिए एक बैलेंस आहार माना जाता है। सुबह सुबह ही अगर आप ये पोषण से भरपूर अंडा और सब्जी पराठा वाला खाना खा लेंगे तो पूरा दिन एनर्जी के साथ गुजरेगा। इसे बनाने के लिए गेहूं के आटे में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, और धनिया पत्ती मिलाकर पराठा तैयार करें। फिर इसमें अंडा डालकर तलें। यह प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है, जो आपको पूरे दिन एक्टिव रखेगा।
दही और फलों का सलाद
सेहरी में दही और फलों का सलाद एक ताज़ा और हल्का विकल्प है। इसे बनाने के लिए ताज़े फल जैसे सेब, केला, अंगूर, और अनार को काटकर दही में मिलाएं। ऊपर से थोड़ा सा शहद या चिया सीड्स डालकर परोसें। यह सलाद विटामिन, मिनरल्स, और प्रोबायोटिक्स से भरपूर है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है।
मूंग दाल चीला
मूंग दाल चीला सेहरी के लिए एक प्रोटीन युक्त और हल्का विकल्प है। इसे बनाने के लिए मूंग दाल को भिगोकर पीस लें और इसमें हल्के मसाले और सब्जियां मिलाएं। फिर इसे तवे पर पतला फैलाकर सेंक लें। इसे नारियल की चटनी या दही के साथ परोसें। यह चीला पचने में आसान है और आपको पूरे दिन एनर्जी देगा।
