लाइफस्टाइल

Ramadan 2023 wishes: इन विशेज, इमेजेस, कोट्स और शायरियों के जरिए दें रमजान की मुबारकबाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2023, 06:54 PM IST

Ramadan 2023 wishes in Hindi Ramadan Mubarak 2023 Ramzan Images: हर साल चांद के दीदार के साथ शुरू होने वाले माह-ए-रमजान की शुरुआत इस साल 24 मार्च से हो रही है। रमजान के पाक महीने में पूरी दुनिया के मुसलमान पूरे महीने भर उपवास रखते हैं। इस रमजान पर अपने जानने वालों को शानदार शायरियां और बधाई संदेश भेजकर कहें रमजान मुबारक।

Image

Ramadan 2023 wishes: इन विशेज, इमेजेस, कोट्स और शायरियों के जरिए दें रमजान की मुबारकबाद

Ramadan 2023 wishes in Hindi Ramadan Mubarak 2023 Ramzan Images, Quotes, Wishes, Messages: रमजान के पाक महीने में पूरी दुनिया के मुसलमान पूरे महीने भर उपवास रखते हैं। उनके महीने भर के उपवास को इस्लाम में रोजा कहा जाता है। रोजा के दौरान कई सख्त नियम का पालन करना पड़ता है। मुस्लिम रोजा के दौरान दिन में पांच बार नमाज पढ़ते हैं। फज्र की नमाज (सुबह की नमाज) से लेकर इशा (रात की नमाज) की नमाज तक वे दिन भर में पांच बार नमाज पढ़ते हैं। मुस्लिम कैलेंडर चंद्रमा की स्थिति के अनुसार चलता है और हर साल रमजान या रमादान की तारीख चंद्रमा की स्थिति बदलने के अनुसार ही बदलती है। हर साल चांद के दीदार के साथ शुरू होने वाले माह-ए-रमजान की शुरुआत इस साल 24 मार्च से हो रही है। रमजान का महीना मुस्‍लिम समुदाय के लिये इसलिये भी खास होता है क्योंकि इसी महीने में 'लाइलत-उल कदर' की खूबसूरत रात में, प्रोफेट मोहम्मद को कुरान से परिचित करवाया गया था। इस रमजान पर अपने जानने वालों को शानदार शायरियां और बधाई संदेश भेजकर कहें रमजान मुबारक।

Ramadan Mubarak 2023 Ramzan Images, Quotes, Wishes, Messages

सुनो फिर रमजान आ गया है

खुदा की रहमतें और बरकतें लेकर

रमजान की मुबारकबाद

रात को नया चांद मुबारक

चांद को चांदनी मुबारक

फलक को सितारे मुबारक

सितारों को बुलंदी मुबारक

और आपको हमारी तरफ से

रमजान मुबारक 2023

चांद से रौशन हो Ramzan तुम्हारा

इबादत से भर जाए Roza तुम्हारा,

हर नमाज़ हो कबूल तुम्‍हारी

बस यही दुआ है खुदा से हमारी,

आप सभी को Ramzan Mubarak

Ramadan Mubarak 2023 Images, Quotes, Wishes, Messages

रमज़ान का चांद देखा,

रोज़े की दुआ मांगी,

रौशन सितारा देखा,

आप की ख़ैरियत की दुआ मांगी,

रामादान मुबारक!

रमजान में हो जाए सबकी मुराद पूरी

मिलें सबकों ढेरों खुशियां,

और न रहे कोई ख्वाहिश अधूरी

Ramadan Mubarak 2023

खुशियां नसीब हो जन्नत नसीब हो

तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो

कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का

मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो

आप सभी को रमजान मुबारक!

Ramadan Mubarak 2023 Quotes, Wishes, Messages

ये सुबह जितनी खूबसूरत है

उतना ही खूबसूरत आपका हर एक पल हो,

जितनी भी खुशियां आपके पास आज हैं

उससे भी ज्यादा वो आपके पास कल हों

माह-ए-रमजान मुबारक...

ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल,

अभी काफी कर्ज चुकाना है,

अल्लाह को करना है राजी,

और गुनाहों को मिटाना है।

ख्वाबों को लिखना है और

रब को मनाना है।

रमजान 2022 मुबारक

Ramadan Mubarak 2023 Wishes, Messages

हम आपके दिल में रहते हैं

इसलिए हर दर्द सहते हैं,

कोई हमसे पहले विश न करे

करे आपको इसलिए सबसे पहले

रमज़ान मुबारक कहते हैं

किसी का ईमान कभी रौशन न होता

आगोश में मुसलमान के अगर कुरान न होता,

दुनिया न समझ पाती कभी भूख-प्‍यास की कीमत

अगर 12 महीनों में एक रमज़ान न होता

रमज़ान मुबारक

रमज़ान आया है, रमज़ान आया है

रहमतों की बरकतों का महीना आया है

लूट लो नेकियाँ जितना लूट सकते हो

पूरे एक साल में ये ऑफर का महीना आया हैं।

Ramadan 2023 Messages, Quotes, Wishes

रमजान लेकर आया है

दुआओं की झोली में, खुदा के अल्फाज़

दिल से अल्लाह को याद करो

और पढ़ते रहिए नमाज़

रमज़ान की दिली मुबारकबाद

चांद सूरज और तारे

कहने आए हैं तुमको सारे

रमज़ान में रोजे की मांगो दुआ

और समझो हर सपना पूरा हुआ

रमज़ान मुबारक

रमजान में हो जाए सबकी मुराद पूरी

मिलें सबकों ढेरों खुशियां

और न रहे कोई इच्‍छा अधूरी

Ramadan Mubarak

रमजान की आमद है

रहमतें बरसाने वाला महीना है

आओ आज सब खताओं की माफी मांग लें

दर-इ-तौरबा खुला है इस महीने में

मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी,

खुशियों, भरी रहे आपकी यह जिंदगी

गम का साया कभी आप पर न आए, दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं

रमजान मुबारक!

मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी,

खुशियों से भरी रहे आपकी यह जिंदगी,

गम का साया कभी आप पर न आए

दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं.

Happy Ramadan 2023

बे-जुबान को जब वो जुबान देता है

परहें को फिर वो कुरान देता है

बक्शने पर आए जब उम्मत के गुनाहों को

तोहफे में गुनहगारों को रमज़ान देता है

रमज़ान मुबारक

Ramzan 2023 Quotes, Wishes,

रात को नया चांद मुबारक,

चांद को चांदनी मुबारक,

फलक को सितारे मुबारक,

सितारों को बुलन्दी मुबारक,

और आपको हमारी तरफ से,

रमजान मुबारक!

Happy Ramadan 2023

रमजान का चांद देखा,

रोजे की दुआ मांगी,

रोशन सितारा देखा,

आप की खैरियत की दुआ मांगी,

रामादान मुबारक

ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना

खुशी का दिन और हंसी की हर शाम कहना

जब वो देखे बाहर आकर तो उनको मेरी तरफ से

मुबारक हो रमजान कहना।

Ramadan Mubarak wishes in Hindi

दुआ मिले बंदों से और खुशी मिले जग से,

साथ मिले अपनों से और रहमत मिले रब से.

Happy Ramadan 2023

मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी

खुशियों से भरी रहे आपको यह जिंदगी

गम का साया कभी आप पर न आए

दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं

रमजान मुबारक

कितनी जल्दी ये अरमान गुजर जाता है

प्यास लगती नहीं इफ्तार गुजर जाता है

हम सब गुनहगारों की मगफिरत करे अल्लाह

इबादत होती नहीं और रमज़ान गुज़र जाता है

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article