लाइफस्टाइल

Ram Mandir quotes: भेज रहे हैं पीले चावल.. राम लला के आगमन पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश - देखें राम मंदिर कोट्स, विशेज इन हिंदी

Ram Mandir 2024 Quotes in hindi (राम मंदिर अयोध्या फोटो): 22 जनवरी को देश और दुनिया भर के राम भक्त दिवाली का त्योहार मनाएंगे, राम लला के अयोध्या आगमन की तैयारियां चारों ओर जोरों पर हैं। ऐसे में अगर आप भी पक्के सनातनी राम भक्त हैं, तो अपनों को भेजें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभकामना संदेश। देखें राम मंदिर कोट्स, राम मंदिर अयोध्या फोटो, राम मंदिर विशेज, राम जी के भजन

Image

Ram mandir quotes in Hindi

Ram Mandir 2024 Quotes in hindi (राम मंदिर अयोध्या फोटो): भारत तो दुनिया भर के राम भक्तों को सालों से जिस दिन का इंतजार था, वो दिन बस आने ही वाला है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम आगमन की खुशियां हर सनातनी के दिल में उमड़ रही है। बेशक ही राम आएंगे, तो अंगने के साथ जिंदगी भी सज ही जाएगी, ऐसे में भव्य प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अगर आप भी अपने अपनों को राम जी के आने की ढेर सारी खुशियां बांटना चाहते हैं। तो यहां देखें राम मंदिर कोट्स इन हिंदी, राम जी के भजन, राम मंदिर अयोध्या फोटो जिन्हें फोन पर अपने अन्य राम भक्त दोस्तों रिश्तेदारों को भेज आप राम लला के आगमन की तैयारियों में चार चांद लगा सकते हैं। देखें राम मंदिर कोट्स इन हिंदी

Ram Mandir 2024 Quotes in Hindi Ayodhya Ram Mandir Photo

1. बनता है हर काम,

राम तुम्हारे चरणों में,

करते है बारम्बार प्रणाम तुम्हारे चरणों में !!

अयोध्या राम मंदिर की शुभकामनाएं!

2. श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन

हरण भवभय दारुणाम

नवकंज लोचन, कंज मुख कर

कंज, पद कंजारुणम।

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं!

3. राम आएंगे, तो अंगना सजाऊंगी

दीप जलाकर दिवाली मैं मनाऊंगी..

राम आएंगे, राम आएंगे..

4. सजा दो घर को गुलशन सा

अवध में श्री राम आ रहे है !!

सभी को राम मंदिर की बधाई!

5. अयोध्या का राम मंदिर, हर सनातनी के लिए न केवल एक संरचना है

बल्कि ये तो आत्मा का यात्रा स्थान है, आत्मिक शांति और दिव्य संबंध की ओर एक कदम है।

श्री राम लला के भव्य मंदिर की शुभकामनाएं!

6. मंगल भवन अमंगल हारी,

द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,

राम सिया राम, सिया राम,

जय जय राम!

7. जलने लगे हैं दीप अवध में, लगने लगे अब नारे हैं !!

कई वर्षों के बाद सिया संग, प्रभु राम जी पधारे हैं !!

मंदिर बना है पावन ऐसा, धरा बनी है धाम

22 जनवरी को पधार रहे हैं, हमारे प्रभु राम।

8. राज तिलक की करो तैयारी, आ गए हैं भगवा धारी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामना..

9. अयोध्या धाम खूब सज गया,

ढ़ोल और नगाड़ा बज गया,

दर्शन को आँखें प्यासी है

मेरे राम का मंदिर बन गया।

10. भेज रहे हैं पीले चावल,

घर-घर अलख जगाने को,

मंदिर में है प्राण प्रतिष्ठा

न्यौता सबको आने को।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article