Ram Mandir Prasad Recipe (राम जी को क्या पसंद है): राम लला के अयोध्या आगमन की खुशियां हर सनातनी राम भक्त के मन में उमड़ रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम नाम के दीप जलाने के साथ साथ राम जी को उनकी पसंद का भोग लगाना भी बनता है। बता दें कि राम जी को खाने में स्वादिष्ट खीर, हलवा, मोतीचूर के लड्डू, कलाकंद, बर्फी, केसर भात बहुत प्रिय हैं। ऐसे में राम मंदिर की प्रसाद जैसे ही अपने घर प्रधार रहे भगवान श्रीराम को परोसने के लिए यहां देखें राम जी को क्या पसंद है, राम मंदिर प्रसाद, राम जी को क्या भोग लगाएं। देखें राम जी प्रिय भोग की आसान रेसिपी इन हिंदी
मोतीचूर लड्डू बनाने की विधि, Motichoor Laddu Recipe in hindi
सामग्री
2 कप बेसन
2 कप जैतून का तेल
2 चुटकी बेकिंग सोडा
1 चम्मच हरी इलायची
आधा चम्मच फुड कलरिंग
मोतीचूर लड्डू रेसिपी
बहुत ही स्वादिष्ट मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए आपको सबसे पहले बूंदी का घोल बनाना होगा, जिसके लिए सबसे पहले एक बड़ा करोटा और फिर उसमें 2 कप बेसन डाल लें और हल्का सा फुड कलर ड़ालकर बढ़िया तरीके से घोल लें। फिर उसमें थोड़ा सा पानी और बेकिंग सोडा भी मिला लें। एक बार जब आपकी बूंदी का बैटर तैयार हो जाए फिर बूंदी को फ्राइंग पैन में जैतून का तेल गर्म करें और फिर बैटर को छलनी से तेल में तल लें। धीमी आंच पर अच्छे से बूंदी तल लें अब आपको लड्डू की चाश्नी बनानी है, जिसके लिए एक पैन में पानी और शक्कर डाले और उसे अच्छे से उबलने दें। चाश्नी तैयार होने पर उसमें इलायची पाउडर भी डाल दें और फिर इसी में बूंदी भी डाल लें। दोनों को अच्छे से मिक्स होने दें और ठंडी होने के बाद ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर लड्डू के आकार में गोल गोल बना लें।
सूजी का हलवा कैसे बनाएं, Suji Halwa Recipe in hindi
सामग्री
सूजी
घी शक्कर
पानी
इलायची पाउडर
ड्राई फ्रूट्स
सूजी हलवा विधि
खीर बनाने की विधि, Kheer Recipe
सामग्री
5 कप फुल क्रीम दूध
डेढ कप चावल
आधा कप शक्कर
10-15 किशमिश
हरी इलायची
10-12 बादाम के टुकड़े
खीर कैसे बनाते हैं
लजीज खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में चावल और दूध को उबाल लें और फिर हल्की आंच पर तब तक पका लें जब तक दूध और चावल का गाड़ा न हो जाएं। फिर इसके बाद उसी में शक्कर मिलाकर अच्छे से घोल लें। और बस आपकी खीर तैयार है, आप खीर को बादाम और पिस्ता के साथ बढ़िया गार्निश कर सकते हैं।
