लाइफस्टाइल

Ram Mandir Prasad Halwa Recipe: 22 जनवरी को राम लला को लगेगा 7000 किलो हलवे का भोग, घर पर आप ऐसे बनाएं 'राम हलवा' देखें रेसिपी

Ram Mandir Halwa Recipe (राम मंदिर अयोध्या हलवा रेसिपी): राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को अयोध्या में खास 7000 किलो हलवे का भोग बनाया जाएगा। जो लगभग डेढ लाख श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में मिलेगा, अगर राम लला के अयोध्या आगमन पर आप भी घर में कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो मंदिर वाली खास राम हलवे की रेसिपी जरूर फॉलों करें। देखें सूजी हलवा रेसिपी इन हिंदी

Image

Ram mandir Ayodhya prasad Ram Halwa recipe

Ram Mandir Ayodhya Ram Halwa Recipe (राम मंदिर अयोध्या हलवा रेसिपी): 22 तारीख का दिन राम भक्तों के लिए किसी बहुत बड़े त्योहार से कम नहीं है, श्री राम के अयोध्या आगमन की तैयारी देश और दुनिया भर में जोरों पर है। ऐसे में राम मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठान के दिन पूजा पाठ तो भोग का भी खास महत्व रहेगा। और खास भोग के लिए किलो से सामान मंदिर परिसर की रसोई में एकत्रित किया जा रहा है।

Ram Halwa Recipe

Ram Halwa Recipe

प्रसाद भोग के रूप में राम लला को 7000 किलो सूजी का हलवा चढ़ाया जाएगा, जिसे फिर कम से कम डेढ लाख श्रद्धालुओं को बांटा भी जाएगा। राम मंदिर के हलवा प्रसाद के लिए 900 किलो सूजी, 1000 किलो घी, 1000 किलो शक्कर, 2000 लीटर दूध,

300 किलो ड्राई फ्रूट्स, 75 किलो इलायची पाउडर इस्तेमाल किया जाएगा। अब अगर आप भी अपने घर पर राम लला के आगमन की भव्य तैयारी करना चाहते हैं, तो भोग के रूप में आप भी घर पर ही बिल्कुल राम मंदिर जैसा खास 'राम हलवा' बना सकते हैं। देखें राम मंदिर अयोध्या प्रसाद, राम हलवा रेसिपी, सूजी का हलवा कैसे बनाएं इन हिंदी।

राम हलवा कैसे बनता है, Ram Halwa Recipe in Hindi

Ram Halwa Ingredients

250 ग्राम सूजी

250 ग्राम घी

250 ग्राम शक्कर

100 ग्राम ड्राई फ्रूट्स

आधा चम्मच इलायची पाउडर

दूध

एक कप पानी

राम हलवा रेसिपी

राम हलवा घर पर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पैन में घी गर्म करना है। घी जब हल्का गर्म हो जाए तो उसमें मोटी वाली सूजी को हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। फिर उसके बाद आपको पैन में शक्कर तो इलायची का पाउडर ड़ालना है, और बहुत अच्छे से मिक्स कर लेना है। फिर जब आपकी शक्कर अच्छे से सूजी में घुल जाए, तब उसके पानी पैन में थोड़ा सा पानी या दूध ड़ालकर चला लें। और बस जब तक दूध और पानी अच्छे से सूख न जाए, हलवे को चलाते रहे और फिर उसके बाद हलवे को बढ़िया ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश करके अपने घर में प्रभु श्री राम को भोग लगाएं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article