लाइफस्टाइल

Rakshabandhan 2025: नहीं मिल पाया समय तो अभी ही झटपट लगा डालें मेहंदी, यहां देखें इजी मेहंदी डिजाइन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 9, 2025, 07:30 AM IST

Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन का त्योहार आज बड़ी ही खुशियों के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर अगर आप झटपट हाथों में मेहंदी रचाना चाहती हैं तो यहां से आइडिया ले सकती हैं। यहां देखें लेटेस्ट ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स।

Image

रक्षाबंधन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स (Image: istock)

Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का ही नहीं बल्कि संजने संवरने का भी त्योहार होता है। इस खास मौके पर बहनें खूब सजती और संवरती हैं। त्योहारों के सीजन में हाथों में मेहंदी लगाने का ट्रेंड काफी पुराना है। लेकिन काम की वजह से कुछ महिलाएं हाथों में मेहंदी नहीं रचा पाती हैं। ऐसे में यहां हम कुछ आसान मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं जिसे आप रात के वक्त भी आसानी से लगा सकती हैं।

मिनिमलिस्ट डिजाइन

मिनिमलिस्ट डिजाइन

मिनिमलिस्ट डिजाइन

अगर आपके समय कम है, लेकिन सुंदर और क्लासी मेहंदी लागना चाहती हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इनमें छोटी-छोटी बेलें, बिंदी या पत्तियां बनाई गई है जिसे आप आसानी से रचा सकती हैं।

अरेबिक डिजाइन

अरेबिक डिजाइन

अरेबिक डिजाइन

अरेबिक डिजाइन काफी ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन है। ये अपनी मोटी और फ्लोइंग लाइन्स के लिए जाने जाते हैं। इस डिजाइन को लगाना काफी आसान है और देखने में भी काफी खूबसूरत लगते हैं।

फ्लोरल और लीफ डिजाइन

फ्लोरल और लीफ डिजाइन

फ्लोरल और लीफ डिजाइन

फूल और पत्ती वाले मेहंदी डिजाइन काफी लंबे समय से लगाए जा रहे हैं। ये देखने में काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। आजकल छोटे-छोटे फूलों और पत्तियों वाले डिजाइन बहुत पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में आप इस मेहंदी डिजाइन को ट्राय कर सकती हैं।

फिंगर मेहंदी डिजाइन

फिंगर मेहंदी डिजाइन

फिंगर मेहंदी डिजाइन

वर्किंग वुमन के बीच उंगलियों पर मेहंदी लगाना आजकल बहुत ट्रेंड में है। इसमें उंगलियों के ऊपर बारीक जाल या रिंग जैसे डिजाइन बनाए जाते हैं जो हाथों को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देते हैं।

पत्तियों वाला डिजाइन

पत्तियों वाला डिजाइन

पत्तियों वाला डिजाइन

अगर आपके पास बिल्कुल समय नहीं है तो आप पत्तियों वाला मेहंदी डिजाइन हाथों में लगवा सकती हैं। इसे लगाना भी बेहद आसान और समय भी काफी कम लगता है।

पीकॉक मेहंदी डिजाइन

पीकॉक मेहंदी डिजाइन

पीकॉक मेहंदी डिजाइन

पीकॉक मेहंदी डिजाइन बैक हैंड के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसमें बैक हैंड पर सिर्फ एक मोर बनाया गया है, जो हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article