लाइफस्टाइल

स्टाइलिश नहीं, टिकाऊ भी हो Raincoat, खरीदारी से पहले याद रखें ये बातें, नोट करें सही रेनकोट खरीदने के टिप्स

Tips to choose best Raincoat: बहुत सी ऐसी जरूरी बातें हैं जिन्हें रेनकोट खरीदने से पहले हमें जानना चाहिए। बाजार में रेनकोट के ढेरों विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सही रेनकोट का चुनाव करना भी एक समझदारी का काम है।

Image

रेनकोट खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

How to Choose Raincoat for Monsoon: मानसून अपने साथ सुहाना मौसम और ढेर सारी बारिश तो लेकर आता ही है, साथ ही हमारे रूटीन और फैशन में भी बदलाव लाता है। बरसात में छतरी या रेनकोट हमारे डेली रूटीन का हिस्सा बन जाते हैं। बात रेनकोट की करें तो कई बार हम ये सोचकर कैसा भी रेनकोट खरीद लेते हैं कि बस कुछ दिनों की ही तो बात है। हालांकि ये सोच गलत है। बहुत सी ऐसी जरूरी बातें हैं जिन्हें रेनकोट खरीदने से पहले हमें जानना चाहिए। बाजार में रेनकोट के ढेरों विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सही रेनकोट का चुनाव करना भी एक समझदारी का काम है। यहां हम बता रहे हैं रेनकोट खरीदते समय ध्यान रखने योग्य कुछ जरूरी बातें:

Tips to Choose Better Raincoat (बारिश में रेनकोट का चुनाव कैसे करें)

1. मटेरियल का चुनाव सोच-समझकर करें : रेनकोट की सबसे अहम बात है उसका वाटरप्रूफ मटेरियल। PVC, नायलॉन और पॉलिएस्टर जैसे कपड़े आमतौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें से PVC सस्ता होता है लेकिन भारी और जल्दी फट सकता है। नायलॉन और पॉलिएस्टर हल्के, टिकाऊ और लंबी बारिश में भी कारगर होते हैं।

2. फिटिंग और लंबाई: रेनकोट का साइज़ न बहुत टाइट होना चाहिए, न बहुत ढीला। कोशिश करें कि आप उसे पहनकर आसानी से चल सकें और उसमें हवा पास होने की जगह हो। लंबाई घुटनों तक या उससे नीचे की हो, ताकि ज्यादा से ज्यादा हिस्सा कवर हो सके।

3. हूड और पॉकेट्स का ध्यान रखें : रेनकोट में सिर ढकने के लिए हूडजरूर होना चाहिए, जो सिर को अच्छी तरह ढक सके और बारिश में बालों को गीला होने से बचाए। इसके अलावा वाटरप्रूफ ज़िप वाली पॉकेट्स मोबाइल, वॉलेट जैसी जरूरी चीजें रखने के लिए कारगर होती हैं।

4. स्टीचिंग और सीलिंग देखें : रेनकोट की सिलाई मजबूत होनी चाहिए। कई अच्छे ब्रांड्स अब हीट-सील्ड सीम्स वाले रेनकोट देते हैं जो बारिश का पानी अंदर नहीं आने देते।

5. कंफर्ट और पोर्टेबिलिटी : रेनकोट हल्का और आसानी से मोड़कर बैग में रखने लायक होना चाहिए। साथ में उसका कैरी पाउच मिलना भी अच्छा विकल्प है।

6. स्टाइल और विजिबिलिटी: आजकल स्टाइलिश रेनकोट भी बाजार में हैं, लेकिन बारिश के दौरान विजिबिलिटी भी अहम है। चमकीले रंग या रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप्स वाले रेनकोट रात में भी सुरक्षित रहते हैं।

हमेशा ध्यान रखें कि रेनकोट खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, उसकी क्वालिटी, सुविधा और टिकाऊपन की परख भी जरूर होनी चाहिए। आखिर ये एक ऐसा साथी है जो हर बारिश में आपके साथ खड़ा रहेगा।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article