लाइफस्टाइल

Promise Day 2025: कब पड़ता है प्रॉमिस डे? जानिए कैसे शुरू हुआ ये खास दिन जब प्रेमी जोड़े करते हैं एक-दूसरे से वादे

Happy Promise Day 2025: वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे होता है। इस दिन प्रेमी एक दूसरे से वादे करते हैं, जो रिश्ते को मजबूत बनाने और विश्वास को गहरा करने में मदद करता है। आइए हम बताते हैं प्यार के इस खास हफ्ते में कौन सी तारीख को प्रॉमिस डे पड़ता है और इसे क्यों मनाते हैं।

Image

Promise Day History And Significance

Happy Promise Day 2025: फरवरी का पूरा महीना ही प्यार को होते है क्योंकि एक हफ्ता प्यार से जुड़े दिनों के लिए होता है। इसी हफ्ते का पांचवां दिन प्रॉमिस डे होता है, यानी वादा करने का दिन। टेडी डे के बाद पड़ने वाले इस दिन को लोग एक-दूसरे से वादे करके अपने रिश्तों को मजबूत करते हैं। इस दिन वादे केवल कपल्स ही नहीं बल्कि अपने सभी प्यार करने वाले लोगों से किए जाते हैं। अक्सर ये वादे समय पर काम आने, जीवन भर साथ निभाने, किसी खास संकल्प के लिए किए जाते हैं। आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी खास बातें।

कब मनाते हैं प्रॉमिस डे (When Is Promise Day 2025)

प्रॉमिस डे वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन होता है यानी ये 11 तारीख को पड़ता है। टेडी डे के बाद आने वाला ये दिन इस साल मंगलवार को पड़ रहा है। जो रिश्तों में विश्वास को बढ़ाने और मजबूत बनाने का दिन है।

क्यों खास है प्रॉमिस डे (Significance Of Promise Day)

11 फरवरी का दिन यानी प्रॉमिस डे इसलिए खास है क्योंकि ये रिश्तों की डोर को वादे से मजबूत करता है। वादे रिश्ते में ईमानदारी दिखाते हैं और जिम्मेदारी भी। ये इस बात के सबूत होते हैं कि प्यार एक जर्नी है, जिसके लिए लगातार बढ़ने और समझने की जरूरत होती है।

कैसे शुरू हुआ प्रॉमिस डे (History Of Promise Day)

प्रॉमिस डे कैसे शुरू हुआ ये ठीक-ठीक कहना मुश्किल है, इसका कोई पुख्ता इतिहास भी नहीं है। लेकिन ये बात तय है कि जिम्मेदारी और ईमानदारी से कर्तव्यों के पालन के लिए वादे सदियों से सारी सभ्यताओं का हिस्सा रहे हैं। चाहे प्रेम की बात हो या किसी दुनियादारी की, वादे बताते हैं कि आप किसी चीज को करने की दृढ़ इच्छाशक्ति है। प्रेम संबंधों में ये दिन लंबे समय तक साथ निभाने, एक दूसरे को समझने और भरोसे के लिए होता है। वादों के इन्हीं महत्वों के कारण इसे एक दिन के तौर पर वैलेंटाइन वीकर में जगह मिली है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article