रेड कार्पेट पर अक्सर चमक-दमक, बोल्ड फैशन और हैवी डिजाइन देखने को मिलते हैं। लेकिन इस बार Priyanka Chopra ने कुछ ऐसा पहना जिसने फैशन की दुनिया में अलग ही चर्चा छेड़ दी। गोल्ड हाउस गाला 2026 में प्रियंका सफेद रंग के बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आईं। लेकिन इस आउटफिट की सबसे खास बात उसकी डिजाइन नहीं बल्कि उसके पीछे छिपी कहानी थी। प्रियंका ने इस लुक के लिए खास देसी-विदेशी फैशन के फ्यूजन वाली आउटफिट पहनी थी। उनका पूरा लुक क्लासी, एलिगेंट और बेहद रॉयल दिखाई दे रहा था।
प्रियंका को गोल्ड गाला हाउस 2026 में Vangaurd Honor मिला है। इस खास ओकेजन के लिए प्रियंका ने इंडियन डिजाइनर द्वारा बनाया कस्टम हेरिटेज आउटफिट पहना हुआ था। जो सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय कारीगरी को इंटरनेशनल मंच पर खूबसूरती से पेश करने का तरीका भी था। देखें प्रियंका के इस खास लुक से जुड़ी हुई सारी डिटेल्स यहां -
प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट लुक
गोल्ड हाउस गाला 2026 के लिए प्रियंका ने 2 दशकों पुरानी साड़ी को गाउन के रूप में स्टाइल किया था। उनके लिए यह आउटफिट खास इंडियन डिजाइनर ने कस्टम रूप से तैयार किया था। हेरिटेज और विंटेज लुक वाले इस साड़ी गाउन ने देसी गर्ल पीसी के लुक में वाकई चार चांद लगा दिए थे।
इस लुक में प्रियंका ने 20 बरस पुरानी विंटेज सफेद चिकनकारी साड़ी पहनी हुई थी। पूरे आउटफिट में बेहद बारीक सफेद धागों से कढ़ाई की गई थी, जो पहली नजर में किसी शाही कलाकारी जैसी लग रही थी। खास बात यह रही कि पुराने चिकनकारी फैब्रिक को सिर्फ रिपीट नहीं किया गया। बल्कि उसे मॉडर्न सिल्हूट में ढालकर पूरी तरह नया रूप दिया गया।
गाउन का फिटेड अपर पोर्शन और नीचे की ओर फ्लो करती लंबी ट्रेल इसे बेहद ड्रामेटिक लुक दे रही थी। आउटफिट में इंडियन टेक्सचर था, लेकिन उसकी स्टाइलिंग पूरी तरह इंटरनेशनल रेड कार्पेट जैसी दिखाई दी।
स्ट्रैपलेस डिजाइन ने बढ़ाया ग्लैमर
प्रियंका ने स्ट्रैपलेस नेकलाइन वाला गाउन चुना, जिसने उनके पूरे लुक को सॉफ्ट और फेमिनिन टच दिया। गाउन की बॉडी पर बनी ज्योमेट्रिक और फ्लोरल चिकनकारी पैटर्न उसे एक आर्ट पीस जैसा बना रहे थे। आउटफिट की सबसे आकर्षक बात उसकी लंबी ट्रेल थी, जो चलते समय बेहद रॉयल फील दे रही थी। यह ट्रेल पूरे लुक में हाई फैशन ड्रामा जोड़ रही थी, लेकिन फिर भी आउटफिट ओवरडोन नहीं लग रहा था।
इस लुक के साथ पीसी ने डायमंड और एमरल्ड वाला नेकपीस पहना था। और उनके सॉफ्ट वेवी बाल और सिंपल ग्लोइंग मेकअप पुरे लुक को फ्रेश और ग्लैमरस बना रहा है।
