लाइफस्टाइल

Diwali Rangoli designs: दीये से लेकर मां लक्ष्मी के पगलियों वाली रंगोली बनाकर बढ़ाएं त्योहार की रौनक, देखें हैप्पी दिवाली स्पेशल रंगोली डिजाइन्स

Poster Rangoli for Diwali 2023 (दिवाली की रंगोली के आसान डिजाइन्स): दिवाली का त्योहार बस आने वाला है, इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जानी है। दिवाली के शानदार अवसर पर माता लक्ष्मी के पगलियों से लेकर दीये के डिजाइन वाली रंगोली घर आंगन की शोभा और बढ़ा देंगी। देखें हैप्पी दीपावली 2023 की सिंपल लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स, जिन्हें बिगिनर्स से लेकर प्रोफेशनल तक हर कोई बनाकर त्योहार में चार चांद लगा सकता है।

Image

Poster rangoli designs for Diwali simple and easy rangoli designs for home Diwali 2023 happy Deepawali ki rangoli

Simple And Easy Rangoli designs for Diwali 2023: बेशक ही दिवाली के त्योहार की खुशियां अलग ही होती हैं, लगभग सभी दीपावली के आने का, परिवार यार दोस्तों संग बैठ पटाठे फोड़ने का और लजीज नाश्ता खाने का साल भर इंतजार करते हैं। दिवाली पर पूजा के साथ साथ खुद को और घर को साफ कर सजाने का भी बहुत महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली की सफाई निपटाकर अब घर सजाने के आईडियाज खोज रहे हैं, तो अभी से ये दिवाली स्पेशल रंगोली के डिजाइन्स आपको खूब पसंद आएंगे। देखें दीये से लेकर मां लक्ष्मी के पगलियों तक की बेहतरीन रंगोली डिजाइन्स जो बिगिनर्स भी बड़ी आसानी से बना पाएंगे।

Diwali 2023 Poster Rangoli designs latest

Happy Diwali rangoli designs

Happy Diwali rangoli designs

दिवाली पर घरों को दीये से जगमग करने का बहुत ज्यादा खास महत्व होता है, ऐसे में आप भी ये शानदार हैप्पी दिवाली की सिंपल और बहुत ही ज्यादा प्यारे लुक वाली रंगोली बना सकते हैं। अपनी पसंद के रंगों का यूज कर आप आधे फूल की बजाय पूरा फूल और दीया भी बनाएंगे, तो बेहतरीन लगेगा।

Poster rangoli for diwali

Poster rangoli for diwali

इस तरह की दीया स्पेशल दिवाली रंगोली आपके आंगन और घर के दरवाजे पर बहुत ही खूब लगेगी। बेशक ही माता लक्ष्मी इस रंगोली को देख आपके घर को सुख, शांति और समृद्धि के उजाले से रोशन कर देंगी। बिगिनर्स भी बड़ी ही आसानी से छोटे बड़े दीये की ऐसी रंगोली बना सकते हैं।

Simple and easy rangoli designs

Simple and easy rangoli designs

शुभ दीपावली की प्यारी सी रंगोली बनानी है, तो मोर पंख और दीये की डिजाइन वाली ये क्लासिक रंगोली खूब सजेगी। इस रंगोली में आप बीच में शुभ दीपावली लिखने के बजाय लक्ष्मी जी के पगलियों का डिजाइन भी लाल रंग से बना सकते हैं।

Rangoli for Diwali 2023

Rangoli for Diwali 2023

मोर वाली रंगोली के डिजाइन्स भी दिवाली के अवसर पर आंगन में खूब सजेंगे। आप सिर्फ मोर के बजाय सिक्कों से भरा कलश भी अपनी रंगोली में बना सकते हैं और दीये के डिजाइन वाला मोर का आकार तो गजब ही है।

Diwali ki Rangoli

Diwali ki Rangoli

दिवाली पर आप ऐसी बेहतरीन लुक वाली रंगोली बनाकर भी त्योहार का मजा दुगना कर सकते हैं।

Rice floral rangoli design for diwali

Rice floral rangoli design for diwali

चावल की रंगोली भी आंगन में जमेगी, आप दिवाली के अवसर पर लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए, धन्य-धान्य से अपना जीवन संवारने के लिए शुभ शगुन वाली दीये और फूलों की रंगोली जरूर बनाएं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article