लाइफस्टाइल

Pongal Wishes: प्यार और अपनेपन के साथ दें अपनों को शुभ पोंगल की बधाइयां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 12:27 AM IST

Pongal Wishes: चार दिन तक चलने वाला दक्षिण भारत का प्रमुख है यह त्योहार। सूर्य आराधना की जाती है पोंगल त्योहार में। उत्तर भारत में मकर संक्रांति और दक्षिण भारत में पोंगल है प्रमुख त्योहार। पहले से ही लोग भेजते हैं एक दूसरे को संदेश। प्रकृति को समर्पित हैं पोंगल के चार दिन।

Image

पोंगल पर दें अपनों को शुभकामनाएं।

KEY HIGHLIGHTS
- 15 जनवरी से है पोंगल का त्योहार- चार दिन का होता है सूर्य पूजा का त्योहार - दक्षिण भारत में महत्वपूर्ण है यह पर्व

Pongal Wishes: दक्षिण भारत का सबसे प्रमुख त्योहार पोंगल बस एक कदम और दूर है। घर-घर में तैयारियां हो चुकी हैं। आस्था, परंपरा और प्रकृति से जुड़ा ये त्योहार अपने साथ उमंगें लेकर आता है। सूर्य देव को समर्पित इस पर्व को चार दिनों तक मनाया जाता है। त्योहार को लेकर शुभकामना संदेश देने के लिए सभी अपनी− अपनी ओर से तुकबंदी मिलाने का प्रयास कर रहे हैं। आइये आपकी इस समस्या का हल करते हैं हम।

सूर्य आराधना के इस पर्व को उत्तर भारत में मकर संक्रांति और दक्षिण भारत में पोंगल के नाम से जाना जाता है। चार दिन के इस उत्सव में पहले दिन भाेगी पोंगल, दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन माटू पोंगल और चौथे दिन कानुम पोंगल के रूप में मनाते हैं। सालभर के इस विशेष त्योहार पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देना भी उतना ही विशेष होता है। यहां पढ़ें शुभकामना संदेश जो आपके पोंगल को बना देगा खास।

पोंगल के शुभकामना संदेश

1. पोंगल के मटके में चावल के जैसे

भगवान आपके दिल में भर दें प्यार वैसे।।

पोंगल की शुभकामनाएं!!

2. आज से सूर्य हुए हैं उत्तरायण,

शुभ तिथियों का हुआ है आगमन।।

पोंगल की शुभकामनाएं!!

3. आपके जीवन में शुभ घड़ी आए,

फैमली के संग पोंगल मनाएं।।

पोंगल की शुभकामनाएं!!

4. पोंगल का पावन त्योहार,

आपके जीवन में लाएं खुशियां।

मुबारक हो आपको साल का पहला त्योहार।।

हैप्पी पोंगल

5. गुल ने अपने गुलशन से गुलफाम भेजा है,

सितारों ने गगन से सलाम भेजा है।

मुबारक हो आपको ये पोंगल।

6 हर सपने हों पूरे आपके,

धन दौलत समृद्धि मिले।

जो भी विश हो पूरी हो जाए,

पोंगल की आपकाे शुभकमानएं।

7.प्रभु करें कि आपके दिल में प्यार रहे

और मोहब्बत हमेशा उसी तरह बनी रहे

जैसे कि पोंगल के मटके में चावल

पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।

8. खुशी और उत्साह के साथ पोंगल

मनोरंजन और उल्लास के साथ पोंगल

शुभकामनाओं का संदेश लेकर आया पोंगल।

उपरोक्त् शुभकामनाओं के साथ आप पोंगल के उत्साह को अपनों के साथ कर सकते हैं साझा। इसके अलावा भी आप पोंगल की शुभकामनाएं अपने मित्रों को भेज सकते हैं। दिल से भेजे गए हर शब्द ही शुभकामना बन जाते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article