Makar Sankranti 2023 Patang Rangoli Design: मकर संक्रांति के पर्व को उत्तरायण, पोंगल, तिल संक्रांति और खिचड़ी पर्व आदि जैसे कई नामों से जाना जाता है। इस पर्व को अलग-अलग नामों से देशभर में मनाया जाता है। मकर संक्रांति का त्योहार इस बार 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति को पतंग पर्व भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन पतंग उड़ाने का महत्व होता है। इस दिन लोग छतों पर और खुले मैदान में पतंगबाजी करते हैं। मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा काफी पुरानी है। हिंदू मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान राम ने भी पतंग उड़ाई थी, जो उड़ते-उड़ते देवलोक पहुंच गई थी। यही कारण है कि मकर संक्रांति पर पतंग का महत्व और भी बढ़ जाता है।
मकर संक्रांति के त्योहार की तैयारियों में लोग कई दिन पहले से ही जुट जाते हैं। विभिन्न तरह के पकवान बनाने के साथ ही घर की साज-सजावट पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं मकर संक्रांति पर घरों में रंगोली भी बनाई जाती है। आप भी इस बार पतंग पर्व मकर संक्रांति के मौके पर पतंग डिजाइन वाली रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर घर को सजा सकते हैं। यहां जानिए पतंग डिजाइन वाली खूबसूरत, आकर्षक और आसान डिजाइन वाली रंगोली।
रंगों वाली पतंग रंगोली
आप पतंग वाली रंगोली बनाने के लिए कई तरह के रंगों या फिर अपने पसंद के रंगों से रंगोली बना सकते हैं। इसे आकर्षक लुक देने के लिए आप एक बड़ा सा पतंग बनाकर इसके अंदर छोटे-छोटे पतंग बना भी सकते हैं।
फूलों वाली पतंग रंगोली
फूलों वाली पतंग रंगोली दिखने में बहुत खूबसूरत लगती है और ये पूरी तरह इको फ्रेंडली भी होती है। फूलों वाली परफेक्ट पतंग रंगोली बनाने के लिए आप एक चॉक की सहायता से पहले पतंग का आकार बना लें और इसमें अपने पसंद के अनुसार गेंदा, गुलाब और चमेली आदि फूलों की पंखुड़ियों से इसकी सजावट करें। आप फूल के पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।शुभ संदेश के साथ बनाएं पतंग रंगोली
मकर संक्रांति के दिन पतंग वाली रंगोली बनाएं और इसमें ‘मकर संक्रांति की शुभकामनाएं’ और ‘हैप्पी मकर संक्रांति’ जैसे शुभकामना संदेश में लिख सकते हैं। अगर आप रंगोली बनाने में ज्यादा माहिर नहीं हैं तो आप जमीन पर अपने पसंद के रंगों से स्क्वायर, गोल या पतंग की शेप बनाएं और कलर प्रिंटर से संदेश निकालकर उसे बीच में लगा दें। इससे आपकी रंगोली भी अलग लगेगी और लोगों तक आपका मैसेज भी पहुंच जाएगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
