लाइफस्टाइल

Payal Designs: दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाते हैं ऐसे खूबसूरत पायल, देखें पायल के 5 सबसे स्टाइलिश और नए डिजाइन

Payal Designs (पायल के डिजाइन्स): पायल तो हर लड़की को भाते हैं। खासतौर से नई दुल्हन के पैरों में पायल बड़ी प्यारी लगती है। अगर आप भी पायल खरीदने की सोच रही हैं तो आपको पहले पायल के सबसे सुंदर और ट्रेंडी डिजाइन्स भी देख लेने चाहिए। ये डिजाइन आपके पैरों की शोभा बढ़ाएंगे।

Image

latest trendy modern silver payal designs for bride

Payal Designs (पायल के डिजाइन्स): बॉलीवुड में पायल पर एक से बढ़कर एक सॉन्ग हैं। लड़की के पैरों में पायल बड़ी कमाल लगती है। इसकी प्यारी प्यारी आवाज हर किसी को मोहित कर देती है। खासतौर से जब किसी लड़की की शादी होने वाली हो, या हो गई हो तब वो तरह-तरह के पायल अपने लिए खरीदती हैं। पहले के समय में सिर्फ चांदी के पायल आते थे, लेकिन अब कई तरह के खूबसूरत पायल मिलते हैं। ये पैरों में सजकर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

kundan payal designs for girls

kundan payal designs for girls

कुंदन वाले पायल इन दिनों ट्रेंड में आए हैं। ये पायल हैवी डिजाइन के होते हैं और नई दुल्हन के पैरों में तो बेहद खूबसूरत लगते हैं। अगर आप चाहें तो कुंदन के साथ घूंघरू लगे पायल के डिजाइन्स भी देख सकती हैं।

peacock elephant payal designs

peacock elephant payal designs

मोर और हाथी डिजाइन के पायल ब्राइड्स के लिए बेस्ट हैं। इस तरह के पायल मार्केट में छाने लगे हैं। जब किसी लड़की की शादी हो रही हो तब वो खासतौर से ऐसे पायल ही खरीदती है।

trendy payal designs for new bride

trendy payal designs for new bride

देखने में सुंदर और वजन में हल्के, आजकल ऐसे पायल की बाजार में डिमांड बढ़ी हुई है। ये इतने खूबसूरत होते हैं कि इसे अगर आप पहन लें तो लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

heavy payal designs

heavy payal designs

कई सारी महिलाओं को भारी-भरकम पायल पहनने का शौक होता है। इस तरह के पायल वजन में भी ज्यादा होते हैं। इसे आप पाजेब भी कह सकते हैं। सॉलिड डिजाइन वाले ये पायल आपकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी हैं।

payal with ghungroo designs

payal with ghungroo designs

पायल की छन-छन आवाज जब घर में गूंजती है तो ऐसा लगता है घर में खुशियां आ रही हों। इसलिए लड़कियों की जब शादी होती है तब वो ऐसे ज्यादा घूंघरू वाले पायल ही लेती हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article