लाइफस्टाइल

Parenting Tips: पहली बार स्कूल जा रहा है बच्चा, तो उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 26, 2025, 09:42 AM IST

Parenting Tips: जब बच्चा पहली बार स्कूल जाता है तो ये बच्चों के साथ साथ पेरेंट्स के लिए भी एक अलग फीलिंग होती है। उन्हें नए लोगों के साथ ढलने में काफी समय लगता है। ऐसे में हर पेरेंट्स को अपने बच्चों को ये 5 चीजें जरूर सिखानी चाहिए।

Image

Untitled design (1)

Parenting Tips: पहली बार स्कूल जा रहा बच्चा माता-पिता और बच्चे दोनों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर जैसा होता है। यह हर माता-पिता के लिए बेहद खास पल होता है। पहली बार स्कूल जा रहे बच्चों में एक डर भी होता है। पहली बार स्कूल गए बच्चे माता-पिता, घर परिवार से दूर रहते हैं और साथ ही नए माहौल, नए लोगों के साथ ढलने में उन्हें काफी परेशानी भी होती है। ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि बच्चों को कुछ चीजें पहले से सिखाई जाए। यहां हम 5 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर पेरेंट्स को अपने बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए।

अपना सामान पहचानना और संभालना

अगर आपका बच्चा पहली बार स्कूल जा रहा है तो उसे सिखाएं कि उसका स्कूल बैग, पानी की बोतल, लंच बॉक्स और पेंसिल बॉक्स जैसी चीजें उसकी अपनी हैं। उसे ये भी बताएं कि स्कूल में अपना सामान कैसे संभाल कर रखना है और किसी और का सामान बिना पूछे नहीं लेना है।

अपनी बात रखना

अगर कोई अजनबी उन्हें छूने की कोशिश करे या कुछ ऐसा करने को कहे जो उन्हें असुविधाजनक लगे, तो बच्चे को "नहीं" कहना सिखाएं। साथ ही, उसे ये भी बताएं कि ऐसे में उसे तुरंत टीचर या किसी बड़े को बताना चाहिए।

टॉयलेट का सही इस्तेमाल

बच्चे को सिखाएं कि टॉयलेट जाने पर उन्हें क्या करना है, कैसे फ्लश करना और हाथ धोना। ये उन्हें स्कूल में स्वतंत्र रहने में मदद करेगा।

क्लासरूम के नियम

स्कूल जाने से पहले बच्चे को बताएं कि क्लासरूम में कुछ नियम होते हैं, जैसे शोर न करना, ध्यान से सुनना और टीचर की बात मानना। ये छोटी-छोटी बातें उन्हें स्कूल के माहौल में ढलने में मदद करेंगी।

शेयर करना और बारी का इंतज़ार करना

स्कूल में बच्चे दूसरे बच्चों के साथ मिलकर खेलते हैं और चीज़ें शेयर करते हैं। उन्हें सिखाएं कि खिलौने और बाकी चीजें दूसरों के साथ कैसे शेयर करनी हैं और अपनी बारी का इंतज़ार कैसे करना है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article