लाइफस्टाइल

गजरा-टीका और बैकलेस ड्रेस में छाई पाकिस्तानी Sanam Saeed, रेड कार्पेट पर जिंदगी गुलजार है की कशफ की अदाएं देखते रह जाएंगे

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद ने Cannes 2026 में अपने शाही अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। गजरा, टीका और व्हाइट पीकॉक-इंस्पायर्ड बैकलेस ड्रेस में उनका लुक बेहद एलिगेंट और ट्रेडिशनल खूबसूरती से भरपूर नजर आया।

Image

Pakistani Zindagi Gulzar hai actress Sanam Saeed Cannes Debut

पाकिस्तानी ड्रामा Zindagi Gulzar Hai में ‘कशफ’ का किरदार निभाकर सरहद पार लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली Sanam Saeed ने Cannes 2026 में अपने डेब्यू लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रेड कार्पेट पर उनका अंदाज बेहद शाही, सॉफ्ट और एथनिक एलिगेंस से भरपूर नजर आया। जहां ज्यादातर सितारे ग्लैमरस और बोल्ड फैशन चुनते दिखाई दिए, वहीं सनम ने ट्रेडिशनल खूबसूरती और मॉडर्न स्टाइल का ऐसा फ्यूजन पेश किया जिसने उनके पूरे लुक को यादगार बना दिया।

सनम का यह आउटफिट किसी आम रेड कार्पेट ड्रेस जैसा नहीं था। उनका पूरा लुक व्हाइट पीकॉक यानी सफेद मोर से प्रेरित दिखाई दिया। सिल्वर और ऑफ-व्हाइट शेड्स में तैयार इस खूबसूरत एन्सेम्बल पर मुकैश, जरी, जरदोजी और मिरर वर्क की बेहद बारीक कारीगरी की गई थी। बताया गया कि इस पूरे लुक को तैयार करने में 50 कारीगरों ने लगभग 2354 घंटे तक मेहनत की। यहां देखें सनम के कान्स रेड कार्पेट लुक से जुड़ी खास डिटेल्स -

बैकलेस सिल्हूट ने बढ़ाई रॉयलनेस

सनम की ड्रेस का बैकलेस डिजाइन उनके पूरे लुक का सबसे आकर्षक हिस्सा बना। फ्लोई ड्रेप और लंबी ट्रेल के साथ यह आउटफिट रेड कार्पेट पर बेहद ग्रेसफुल दिखाई दिया। ड्रेस का हल्का शिमरी टेक्सचर धूप में चमकते मोती जैसा एहसास दे रहा था।

गजरा और फूलों वाली हेयर स्टाइल ने जीता दिल

उनके हेयरस्टाइल ने पूरे लुक को अलग पहचान दी। बालों को स्लीक तरीके से बांधकर लंबी पोनीटेल बनाई गई थी, जिस पर सफेद फूलों का खूबसूरत गजरा सजाया गया। यह स्टाइल भारतीय और पाकिस्तानी पारंपरिक सौंदर्य की झलक देता नजर आया।

माथे का टीका बना खास आकर्षण

सनम ने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी से ओवरलोड नहीं किया। उन्होंने सिर्फ एक स्टेटमेंट डायमंड मांग टीका, खूबसूरत सी अंगूठी और डायमंड की मोर वाली कफ ईयररिंग्स पहनी थी। जिसने उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार दिया। मिनिमल मेकअप और ग्लोइंग स्किन के साथ उनका पूरा अंदाज बेहद क्लासी लगा।

‘कशफ’ की सादगी और स्टारडम का परफेक्ट मेल

सनम सईद का यह Cannes लुक सिर्फ फैशन नहीं बल्कि कला, संस्कृति और शालीनता का खूबसूरत उदाहरण लगा। उनके चेहरे की सॉफ्ट स्माइल और कॉन्फिडेंस ने पूरे लुक में जान डाल दी। यही वजह रही कि रेड कार्पेट पर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती नजर आईं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article