लाइफस्टाइल

मदर्स डे पर मम्मी को गिफ्ट कर दें ऐसी लेटेस्ट साड़ियां, 100% पसंद आएगा तोहफा

मदर्स डे पर मां को साड़ी गिफ्ट करना एक खूबसूरत और बहुत ही ज्यादा इमोशनल तरीका है। सिल्क, कॉटन, बनारसी, पेस्टल साड़ियों जैसे ऑप्शन इस दिन को और खास बना सकते हैं। देखें मम्मी को कौन सी साड़ी गिफ्ट करें।

Image

Saree u can gift mom on Mother’s Day

मां के लिए गिफ्ट चुनना हमेशा आसान नहीं होता, क्योंकि उनके प्यार और त्याग के सामने कोई भी तोहफा छोटा ही लगता है। लेकिन अगर बात हो कुछ ऐसा देने की जो उनके दिल को छू जाए, तो साड़ी से बेहतर शायद ही कुछ हो। Saree सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सादगी और खूबसूरती का प्रतीक है, ठीक वैसे ही जैसे एक मां।

अगर आप मम्मी को भी साड़ी पहनना पसंद है। तो इस Mother's Day 2026 पर अगर आप अपनी मम्मा को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो उनकी पसंद और पर्सनैलिटी के हिसाब से एक खूबसूरत साड़ी गिफ्ट करना एक परफेक्ट आइडिया हो सकता है। आजकल साड़ियों में इतने स्टाइल और वैरायटी आ चुके हैं कि आप आसानी से कुछ ऐसा चुन सकते हैं, जो आपकी मां के स्टाइल को और निखार दे। देखें मम्मी को कौन सी साड़ी गिफ्ट करें, बेस्ट, लेटेस्ट साड़ी ब्लाउज डिजाइन।

Trending Latest Saree Design for Mother's Day

आप अपनी मां की पसंद और पर्सनैलिटी के अनुसार उन्हें इस मदर्स डे पर एकदम ही परफेक्ट वाली साड़ी गिफ्ट दे सकते हैं।

बनारसी साड़ी उन माताओं के लिए बेहतरीन विकल्प है जिन्हें रॉयल और ट्रेडिशनल लुक पसंद है। इसकी भारी जरी वर्क, शानदार डिजाइन और गहरे रंग इसे खास मौकों जैसे शादी या त्योहार के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यह साड़ी हमेशा ट्रेंड में रहती है और एक एवरग्रीन गिफ्ट मानी जाती है।

सिल्क साड़ी को एलिगेंस और क्लास का प्रतीक माना जाता है। कांचीवरम या टसर सिल्क जैसी साड़ियां अपनी क्वालिटी और शाइन के लिए जानी जाती हैं। यह साड़ी पहनने पर एक शाही एहसास देती है, जिससे आपकी मां खुद को खास महसूस करेंगी।

कॉटन साड़ी उन महिलाओं के लिए आदर्श है जो आराम को प्राथमिकता देती हैं। यह हल्की, सांस लेने वाली और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बहुत सुविधाजनक होती है। गर्मियों में कॉटन साड़ी पहनना बेहद आरामदायक रहता है, इसलिए यह एक प्रैक्टिकल और उपयोगी गिफ्ट है।

ऑर्गेंजा साड़ी आज के समय में काफी ट्रेंड में है और मॉडर्न स्टाइल को पसंद करने वाली माताओं के लिए शानदार विकल्प है। इसका हल्का और फ्लोई टेक्सचर इसे खास बनाता है। यह साड़ी सिंपल होने के बावजूद बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट दिखती है।

पेस्टल शेड साड़ी सॉफ्ट और ट्रेंडी लुक के लिए जानी जाती है। बेबी पिंक, मिंट ग्रीन या लैवेंडर जैसे रंग आंखों को सुकून देते हैं और पहनने में भी बेहद आकर्षक लगते हैं। ये साड़ियां सादगी में भी स्टाइल का परफेक्ट उदाहरण हैं।

प्रिंटेड साड़ी डेली वियर के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। फ्लोरल या ज्योमेट्रिक प्रिंट वाली साड़ियां स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी होती हैं। इन्हें आसानी से कैरी किया जा सकता है और यह हर दिन के लिए एक बढ़िया गिफ्ट साबित होती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article