Nita Ambani For MM Diwali Party (नीता अंबानी की साड़ी का लेटेस्ट डिजाइन): दिवाली वाले इस खास सीजन में फैंस अपने फेवरेट सेलेब्स के पार्टी लुक्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी हुई, जिसके लिए कई सारे बड़े बड़े सेलेब्स पहुंचे थे। खास पार्टी के लिए खुद नीता अंबानी और उनकी बहुएं भी पहुंची थी, जिन्होने पार्टी के लिए खास साड़ी तो ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट्स पहनी थी। हालांकि बहुओं से ज्यादा नीता अंबानी की साड़ी और गहनों की चर्चा हो रही है। मनीष मल्होत्रा की कस्टम साड़ी में मिसेज अंबानी बेहद हसीन लग रही थीं। देखें उनके लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स, नीता अंबानी लेटेस्ट साड़ी डिजाइन फोटो।
अंबानी लेडीज का दिवाली पार्टी लुक
मनीष मल्होत्रा की खास रॉयल दिवाली पार्टी के लिए नीता अंबानी ने अपनी लाडली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ हाथ पकड़कर ग्रैंड एंट्री मारी थी। दोनों ही सास बहू अक्सर अपने लुक्स से नेटिजन्स का दिल जीत लेती हैं। और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, नीता अंबानी के साथ उनकी बहुरानी राधिका भी साड़ी में ट्विनिंग कर रही थीं, और दोनों ही सुंदर लग रही थीं।
Nita Ambani And Radhika Merchant
हालांकि नेटिजन्स को बहुरानी से ज्यादा सास नीता अंबानी का सीक्वेन साड़ी वाला लुक भा गया। साड़ी से लेकर नीता अंबानी की ज्वेलरी, पर्स हर चीज की जमकर चर्चा हो रही है। देखें नीता अंबानी की साड़ी की खास डिटेल्स, जो आप भी इस दिवाली पर ट्राई कर सकते हैं।
नीता अंबानी का दिवाली पार्टी लुक
मिसेज नीता अंबानी ने दिवाली पार्टी के लिए खास डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ही सिगनेचर स्टाइल वाली सिल्वर हैवी सीक्वेन वर्क वाली साड़ी पहनी थी। इस ब्लिंगी साड़ी में नीता जी एकदम ही चांद का टुकड़ा लग रही थीं। साड़ी को नीता जी ने मैचिंग गोल गले वाले डोरी बैक ब्लाउज के साथ पेयर अप किया था।

Nita Ambani At Manish Malhotra Diwali Bash (1)
नीता अंबानी की इस बेशकीमती साड़ी की तो चर्चा हो ही रही है। लेकिन साड़ी से ज्यादा एक बार फिर उनके गहनों ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है। नीता अंबानी की एमरल्ड ज्वेलरी राधिका की डायमंड ज्वेलरी से ज्यादा पसंद की जा रही है। डिजाइनर साड़ी के साथ नीता जी ने अपने पर्सनल कलेक्शन से दिल शेप की खास एमरल्ड ड्रॉप ईयररिंग्स पहनी थी। नो नेकलेस लुक में उन्होने बहुत ही सुंदर सा डायमंड, एमरल्ड का कंगन पहना था।
पर्स की चर्चा
नीता अंबानी ने साड़ी के साथ स्पेशल एडिशन वाला मिनिएचर पर्स कैरी किया था। सिल्वर कलर का ये छोटा सा हैंडबैग नीता जी के पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था। बेशक ही आपको भी इस दिवाली नीता जी के दिवाली पार्टी लुक से इंस्पिरेशन लेनी ही चाहिए।
