लाइफस्टाइल

नवाबों के शहर की साड़ी में क्वीन लगीं Nita Ambani, साल भर में हुई तैयार, डिजाइन ऐसी की देखते रह जाएंगे

नीता अंबानी की साड़ियों का कलेक्शन बहुत ही खास है। हाल ही में नीता जी ने एक मौव कलर की शिफॉन साड़ी पहनी थी। जिसपर किया गया काम तो साथ पहना गया ब्लाउज सब खास थे। देखें लुक डिटेल्स -

Image

Nita Ambani

नीता अंबानी के पास बहुत ही खूबसूरत और बेशकीमती साड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन है। हर ओकेजन के लिए मिसेज अंबानी एकदम ही यूनीक और एक से बढ़कर एक लुक वाली साड़ियों में नजर आती हैं। हाल ही में एक बार फिर रिलायंस की एनुअल मीटिंग के लिए पहुंची नीता जी का साड़ी वाला लुक वायरल हो गया। इवेंट के लिए उन्होने बहुत ही सिंपल और फॉर्मल लेकिन एलीगेंट लुक वाली ट्रेंडी मौव रंग की साड़ी को उल्टा ओपन पल्ला ड्रेप के साथ पहना था।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - किस गाने के लिए Katrina Kaif ने खुद खरीदी थी 8 लाख की ड्रेस

एंटीक मॉव यानी हल्के बैंगनी रंग की हैंड-एम्ब्रॉयडर्ड चिकनकारी साड़ी में नीता जी काफी सुंदर लगीं। ये साड़ी भारतीय हैंडलूम की खूबसूरती को बखूबी दर्शाती है। इस साड़ी की सबसे खास बात यह रही कि इसे लखनऊ के एक कुशल कारीगर ने लगभग एक साल की मेहनत से तैयार किया था। सॉफ्ट रंग, बारीक कढ़ाई और मिनिमल स्टाइलिंग ने नीता जी के पूरे लुक को बेहद एलिगेंट और क्लासी बना दिया।

शिफॉन फैब्रिक पर खास चिकनकारी कढ़ाई वाली इस साड़ी का लुक नीता जी पर काफी ज्यादा सुंदर लगा। साड़ी पर बने नाजुक फ्लोरल पैटर्न इसकी असली खूबसूरती को उभारते हैं। पूरे कपड़े पर फैली चिकनकारी की महीन कढ़ाई लखनऊ की प्रसिद्ध हस्तकला का शानदार उदाहरण है। जाली, मुर्री, घास पत्ती और बल्दा जैसी पारंपरिक तकनीकों का उपयोग साड़ी को एक कलात्मक पहचान देता है।

ब्लाउज ने जोड़ा मॉडर्न टच

इस खूबसूरत साड़ी के साथ ऑर्गेंजा और लेस डिटेलिंग वाला प्लीटेड टेक्सचर ब्लाउज चुना गया। हाफ स्लीव्स और हाई नेकलाइन वाले इस ब्लाउज ने पारंपरिक साड़ी को मॉडर्न एलिगेंस का टच दिया। ब्लाउज का डिजाइन साड़ी पर हावी हुए बिना उसे और ज्यादा आकर्षक बना रहा था।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - गेहूं-बाजरा नहीं, अब लोग खाते हैं इन चीजों का आटा

मिनिमल जूलरी

नीता अंबानी ने इस लुक के साथ बेहद कम लेकिन क्लासिक एक्सेसरीज चुनीं। कानों में स्टड ईयररिंग्स, हाथ में घड़ी और हल्के आभूषणों ने उनके लुक को संतुलित बनाए रखा। मेकअप भी बेहद सॉफ्ट रखा गया, जिसमें नैचुरल ग्लो और हल्के गुलाबी टोन नजर आए।

उनका लो बन हेयरस्टाइल पूरे लुक का एक खास हिस्सा रहा। जूड़े में लगे बैंगनी फूल साड़ी के रंग से खूबसूरती से मेल खाते दिखाई दिए। यह छोटी सी डिटेल पूरे लुक को और ज्यादा फ्रेश और आकर्षक बना रही थी। बेशक ही नीता जी का ये वाला साड़ी लुक मॉडर्न और ट्रेडिशनल फैशन का बेहतरीन मेल है।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article