Manish Goel on Love Gill-Kaashvi Triangle: टीवी एक्टर मनीष गोयल ने सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी। मनीष गोयल को उनकी टांग में इंजरी होने की वजह से 'बिग बॉस' का छोड़ना पड़ा जबकि वो सेफ थे। डॉक्टर्स ने उन्हें लगभग 4 हफ्तों के लिए रेस्ट करने की सलाह दी है। घर से बाहर निकलने के बाद अब मनीष गोयल ने स्काउटओपी और लव गिल के एंगल पर बात की। अभिनेता ने उस बात का भी जिक्र किया जब स्काउट की मंगेतर काशवी हीरानंदानी, रोहित शेट्टी के साथ मंच पर मौजूद थीं। जूम के साथ एक खास इंटरव्यू में मनीष ने स्काउट-लव-काशवी के लव ट्रायंगल के बारे में अपना रिएक्शन भी साझा किया।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: भारत में 1000 करोड़ी होने से एक कदम दूर है रणबीर-यश की फिल्म, देखें आंकड़े)
जूम से बात करते हुए मनीष गोयल ने बताया कि उन्होंने 36दिनों के बाद 'बिग बॉस 20' के घर में एंट्री ली थी। दूसरे वीकेंड के वार में रोहित शेट्टी और काशवी नजर आए। मनीष ने स्काउट-लव-काशवी के लव ट्रायंगल पर कहा, 'ये सब मेरे आने से पहले हुआ था। उनका बॉन्डिंग मैंने नहीं देखी थी। मुझे भी इस बारे में रोहित जी से पता चला था उस एपिसोड के दौरान। मुझे ऐसा लगा कि क्या हो रहा है।'
मनीष ने आगे कहा, 'मैंने बिग बॉस 20 नहीं देखा था। स्काउट अगले दिन आया और उनको लगता था कि मैं एक भाई के तौर पर सलाह दूंगा। मुझसे उसने पुछा कि आपको लगा मेरे और लव के बीच कुछ है? मैंने उसको बोला मुझे चार दिन हुए हैं, नया आया हूं मोहल्ले में, मैं आपको पहले की चीजों पर कैसे जज कर सकता हूं?'
स्काउट-काशवी को लेकर कही ये बात
मनीष ने बताया, 'अगर रोहित जी जैसा इंसान या आपकी गर्लफ्रेंड यहां आके गई। तब मैंने उससे पूछा तू सच में काशवी से प्यार करता है? उसने कहा वो मेरी दुनिया है। घर में एंट्री लेने के बाद उसका क्या गोल है तो उसने मुझे बताया कि ट्रॉफी जीतनी है।'
मनीष ने स्काउट को दी गई अपनी सलाह को याद किया। उन्होंने उससे कहा कि उसका गेम केवल ट्रॉफी और काशवी के इर्द-गिर्द होना चाहिए। मनीष ने कहा, 'जब ऐसी चीजें हो जाती हैं, तो आप वही सुनना चाहते हैं जो आपको सुनना है। अपने कम्फर्ट का वेलिडेशन चाहिए होता है।'
मनीष ने आगे कहा, 'हम एक ही घर में रहते हैं। लव यहां से वहां गुजरेगी, तब 'हाय लव', गुड मॉर्निंग, लव', उतना रखो। दुश्मन थोड़ी ना है भाई। ये नहीं बोला कि दुश्मन बन जाओ। आप सौहार्दपूर्ण हो सकते हैं।'
