लाइफस्टाइल

मिसेज देवरकोंडा बनते ही रश्मिका ने लुटाया पति पर बेशुमार प्यार, शादी की फोटोज के साथ विजय ने भी ऐसा क्या लिखा.. जिसे पढ़ रो रहे फैंस

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। कपल ने इंस्टाग्राम पर बहुत ही प्यारे से लव नोट के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। यहां पढ़ें आखिर रश्मिका और विजय ने ऐसा क्या लिख दिया कि, उनके फैंस की आंखें भर आई हैं।

Image

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding: लंबे समय से एक दूसरे को डेट करने के बाद साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। विजय और रश्मिका ने उदयपुर में बहुत ही रॉयल सेटअप में शादी की.. और अब उनकी ट्रेडिशनल साउथ इंडियन वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। विरोश फैंस तो तस्वीरें देख काफी इमोशनल भी हो गए हैं। रश्मिका और विजय दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को लंबे समय तक प्राइवेट रखा है, और अब शादी की फोटोज के साथ कपल ने अपने दिल का हाल पहली बार इंटरनेट पर बयां किया जो बहुत ही खास है।

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Photo

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Photo

विजय और रश्मिका दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर अलग अलग प्यारी फोटोज के साथ पोस्ट्स शेयर की हैं। जिनमें दोनों ही एक दूसरे के लिए और अपने फैंस के लिए खास नोट लिखा है। कपल का रोमांटिक लव नोट हर किसी के दिल में घर कर गया है। बेशक ही रश्मिका तो विजय ने बखूबी अपने प्यार का इजहार किया है। बीते सालों में जिन भी बॉलीवुड सेलेब्स की शादी हुई है, लगभग सभी ने कोलैब वाली पोस्ट शेयर की है। जिसमें एक छोटा सा कैप्शन साझा किया, लेकिन विजय और रश्मिका का ये प्यारा अंदाज सबसे खास था।

विजय ने यूं किया अपने दिल का हाल बयां

विजय देवरकोंडा ने अपनी पत्नी और बेस्ट फ्रेंड रश्मिका मंदाना के लिए अपने दिल का हाल शब्दों में पिरोकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। विजय ने अपनी वेडिंग पोस्ट में लिखा कि,

एक दिन मुझे उसकी बहुत याद आई।

ऐसी याद कि लगा, अगर वो पास होती तो मेरा दिन और अच्छा होता।

खाना भी ज्यादा सुकून वाला लगता, अगर वो सामने बैठी होती।

कसरत भी बोझ नहीं लगती, अगर वो मेरे साथ करती।

मुझे बस उसकी जरूरत थी—उस अपनापन और सुकून को महसूस करने के लिए, जहां भी मैं होता।

इसलिए,

मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को… अपनी पत्नी बना लिया।

रश्मिका का नोट पढ़ इमोशनल हुए फैंस

रश्मिका ने भी अपने पति विजय के लिए बहुत ही ज्यादा प्यारा और दिल छूने वाला नोट लिखा था। शादी वाले दिन पर कपल का इस तरह से एक दूसरे के लिए प्यार साझा करना बहुत ही खास और प्यारा अनुभव है। फैंस के साथ साथ बेशक ही विजय खुद रश्मिका का नोट पढ़ रो दिए होंगे।

रश्मिका ने काफी लंबा कैप्शन लिखा था, जिसका एक एक शब्द दिल में घर कर जाने वाला था। शादी की प्यारी फोटोज के साथ रश्मिका ने कहां कि,

हाय मेरे प्यारों

अब आप सबको मिलवाती हूँ—मेरे पति से!

मिस्टर विजय देवरकोंडा!!

वो इंसान जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है।

जिसने बताया कि सुकून में जीना क्या होता है।

जो हर दिन मुझसे कहता रहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है

और मुझे यकीन दिलाता रहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा कर सकती हूं, जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था।

वो इंसान जिसने मुझे कभी खुलकर नाचने से नहीं रोका,

जिसने दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना जिंदगी की सबसे अच्छी चीज है।

सच मानो, मैं इस इंसान पर पूरी किताब लिख सकती हूँ!

मैं आज वो महिला बन पाई हूं, जो मैं हमेशा बनना चाहती थी,

क्योंकि तुमने मुझे वो बनाया जो मैं आज हूं।

मैं सच में खुद को बहुत धन्य मानती हूं।

विज्जू, तुम्हारे लिए जो महसूस करती हूँ उसे शब्दों में कहना मेरे लिए हमेशा मुश्किल रहा है,

ये बात तुम जानते हो।

लेकिन अब अचानक मेरी हर उपलब्धि, हर संघर्ष, खुशी, दुख, जिंदगी,

सब कुछ ज्यादा मायने रखने लगा है,

क्योंकि तुम मेरे साथ हो, सब कुछ देख रहे हो, महसूस कर रहे हो, और उसका सबसे बड़ा हिस्सा हो।

मैं तुम्हारी पत्नी बनने को लेकर बहुत-बहुत-बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं!

तुम्हारी पत्नी बनना, तुम्हारी पत्नी कहलाना!

अब तो पूरी पार्टी टाइम है!

चलो, साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जिंदगी जीते हैं।

मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article