Navratri Day 7 Wishes, Shayari, Bhajan: पूरे भारत में नौ दिनों तक चलने वाला नवरात्रि (Navratri) का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इन नौ दिनों के दौरान भक्त उपवास रखते हैं और देवी दुर्गा (Devi Durga) के नौ अवतारों की पूजा करते हैं। नवरात्रि (Navratri 2023) का सातवां मां कालरात्रि (Mata Kalratri) को समर्पित है। मां कालरात्रि देवी दुर्गा का सातवां अवतार हैं। मां कालरात्रि को देवी शुभंकरी के नाम से भी जाना जाता है और उनका स्वरूप गहरा काला, बिखरे बाल, तीन आंखें और चार हाथ हैं।
Navratri Day 7 Greetings, Wishes, Messages, Quotes in Hindi
1. आकस्मिक संकटों से रक्षा करती माता कालरात्रि
भय, दुख, शत्रु से मुक्ति का मार्ग दिखाती माता
देवी कालात्रि की शरण में जो भी आता
हर तकलीफ भूल है जाता
2. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै
जय माता दी
मां कालरात्रि आप पर अपनी कृपा बनाए रखें
नवरात्रि के सातवें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं
3. ॐ कालरात्रि दैव्ये नम:
मां कालरात्रि आपको बुरी नजरों से बचाएं
नवरात्रि के सातवें दिन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं
4. रक्तबीज का संहार कर आतंक भय से मुक्ति दिलाई
अपने भक्तों की पीड़ा दूर करने
देखो मां कालरात्रि आईं
5. शत्रु नाश कीजै महरानी
सुमिरौं एक चित तुम्हें भवानी
नवरात्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
6. मां कालरात्रि भक्तो के कष्टों को हरती
शत्रुओं का संहार करती
जो तुम्हारे गुण गावे
मनोवांछित फल पावे
7. ना कोई चिंता रहे बीमारी
ना कोई गम ना संकट भारी
उस पर कभी कष्ट ना आवें
महाकाली मां जिसे बचावे
8. ॐ ऐं ह्रीं क्रीं कालरात्रै नमः
जय माता दी
मां कालरात्रि आपके शत्रुओं का नाश करें
नवरात्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
9. हे मां तुमसे विश्वास ना उठने देना
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना,
और बिगड़े काम बना देना
नवरात्रि 2023 की शुभकामनाएं
