लाइफस्टाइल

कन्यापूजन की थाली में जरूर शामिल करें ये चीजें, माता रानी होंगी प्रसन्न

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 10, 2024, 01:37 PM IST

अष्टमी और नवमी का त्योहार इस साल एक ही दिन मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग कन्यापूजन भी करते हैं। इसका बेहद खास महत्व होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप कन्यापूजन की थाली में शामिल कर सकते हैं।

Image

kanyapujan recipe

नवरात्रि के त्योहार में अष्टमी और नवमी का बहुत ज्यादा महत्व होता है। नवमी और अष्टमी के दिन लोग माता की आराधना के साथ साथ कन्यापूजन भी करते हैं। इस दिन कन्या पूजन का बेहद खास महत्व होता है। कन्याओं को खास चीजों का भोग लगाया जाता है। इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। अष्टमी और नवमी के दिन कन्यापूजन के लिए घर में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन माता के प्रिज भोग बनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कन्यापूजन के दिन कन्याओं को भोग लगाने के क्या क्या बना सकते हैं।

खीर

कन्यापूजन के लिए खीर बनाना बेहद शुभ माना जाता है। खीर चावल, दूध और मेवों से तैयार होने वाली डिश है। ऐसी मान्यता है कि माता को मीठी खीर बेहद पसंद होती है। इसका भोग लगाने से माता बेहद प्रसन्न होती है।

हलवा और पूरी

माता रानी को आप हलवा और पूरी से भी भोग लगा सकते हैं। कन्यापूजन के लिए हलवा-पूरी बनाना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में माता रानी की कृपा पाने के लिए हलवा पूरी का भोग जरूर लगाएं।

काले चने

नवरात्रि के मौके पर काले चने का भी भोग लगाया जाता है। ऐसे में कन्यापूजन के लिए तैयार किए जाने वाले व्यंजनों में काले चने को जरूर शामिल करें। माता रानी को काले चने का भोग लगाना बेहद शुभ होता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article