लाइफस्टाइल

Hindi Diwas 2025 Shayari, हिंदी दिवस पर शायरी: मां की लोरी है हिंदी, पापा की डांट है हिंदी.., हिंदी दिवस की शायरी से अपनों को दें खास दिन की शुभकामनाएं

Hindi Diwas par Shayari (हिंदी दिवस पर शायरी), Quotes, Messages, Facebook, Whatsapp Status: भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं, मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं। हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी दिवस 2025 की इन शुभकामना शायरी के साथ आइए हम प्रण लें कि हर हाल में अपनी राजभाषा हिंदी के गौरव को बढ़ाने का काम करेंगे। पूरी दुनिया को दिखा देंगे कि हिंदी हमारी शान है, हिंदी से हिन्दुस्तान है।

Image

Hindi Diwas 2025 Shayari, हिंदी दिवस पर शायरी

Hindi Diwas 2025 Shayari (हिंदी दिवस पर शायरी): हिंदी भाषा भारत देश की आन, बान और शान है। यह वह भाषा है जिसपर हर हिंदुस्तानी गर्व करता है। इसी हिंदी के गौरव में प्रत्येक वर्ष पूरे भारतवर्ष में हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन हमें याद दिलाता है कि हिंदी हैं हम वतन हैं, हिंदोस्तान हमारा। हिंदी सिर्फ हम हिंदुस्तानियों के लिए भाषा भर नहीं है, यह हमारी एकता, विविधता और समृद्ध संस्कृति का भी प्रतीक है। आज हिंदी दिवस के इस खास मौके पर अगर आप अपने किसी खास को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें हिंदी दिवस की शुभकामना शायरी:

Hindi Diwas 2025 Wishes Shayari in Hindi

1. विचारों का इसमें समावेश,

हिंदी से है अपना विशेष।

आओ मिलकर इसे अपनाएं,

भारत को और समृद्ध बनाएं।

हिंदी दिवस की बधाई

2. हर दिल में बसे है हिंदी, हर जुबां पर ये नाम,

हिंदी से ही रोशन होगा, अपना देश, अपना धाम।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Hindi Diwas Shayari

हिंदी दिवस की शायरी

3. हिंदी दिवस है आज का दिन,

करते हैं इसका हम अभिनंदन।

नमन करें इस प्यारी भाषा को,

जो करती है भारत का वंदन।

हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं

Happy Hindi Diwas 2025 Wishes Images in Hindi

4. हिंदी दिवस पर है प्रण, इसे ऊंचाइयों पर ले जाएंगे,

मातृभाषा का मान बढ़ाकर, नया इतिहास बनाएंगे।

हिंदी दिवस 2025 की बधाई

Hindi Diwas Messages

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

5. हमारी आन-बान-शान है हिंदी,

हर हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी

हमारा दिल हमारी जान है हिंदी,

हम सबका अभिमान है हिंदी

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

6. हिंदी में बातें करना, है सच्ची अपनी पहचान,

हमारी जान, हमारी शान, हिंदी से है हिन्दुस्तान!

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Hindi Diwas Shayari Wishes

7. हिंदी जीवन का आधार है,

हमें अपनी मातृभाषा से बहुत प्यार है।

हिंदी में बसे हमारे संस्कार हैं,

आप सभी को हिंदी में मेरा नमस्कार है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

8. हिंदी हमारी शान है, हिंदी से हिन्दुस्तान है,

देश की भाषा हिंदी है, हम सबका अभिमान है।

हिंदी दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

Hindi Diwas Images

हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं

9. हिंदी भाषा में प्यार है, विश्वास है, अपनेपन का एहसास है।

हम सभी के दिल के करीब है हिंदी, हमें अपनों सी अजीज है हिंदी।

हिंदी में स्नेह है, हिंदी में दुलार है।

हिंदी हमारा अभिमान है, हमारा श्रंगार है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Hindi Diwas Wishes Messages in Hindi

10. भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,

मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

11. हिंदी का परचम पूरे विश्व में लहराना है,

जोर-शोर से हिंदी भाषा का डंका बजाना है।

इस हिंदी दिवस हमने यही ठाना है।

हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं।

hindi Diwas wishes

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

12. मां की लोरी है हिंदी,

पापा की डांट है हिंदी।

हिंदी भाषा नहीं जीवन का अंग है,

हिंदी हर पल हमारे संग है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

13. समुद्र में मिलती हैं नदियों की धाराएं

हिंदी भाषा सबकी संगम है

शब्‍द, वाक्‍य, लिपि से भी आगे

हिंदी पर हमार भरोसा अनुपम है।

हिंदी दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।

हिंदी दिवस 2025 की इन शुभकामना शायरी के साथ आइए हम प्रण लें कि हर हाल में अपनी राजभाषा हिंदी के गौरव को बढ़ाने का काम करेंगे। पूरी दुनिया को दिखा देंगे कि हिंदी हमारी शान है, हिंदी से हिन्दुस्तान है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article