National Girl Child Day Wishes 2026: पढ़ेगी बेटी, तभी तो आगे बढ़ेगा देश.., राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी
- Authored by: Suneet Singh
- Updated Jan 24, 2026, 09:42 AM IST
National Girl Child Day Wishes 2026 (बालिका दिवस की शुभकामनाएं): दुनिया की असली दौलत उसी ने पाई है, जिसके घर में लक्ष्मी के रूप में बेटी ही आई है- ऐसे ही बेहतरीन संदेश और कोट्स के साथ आप भी अपनी बेटी, बहन या आसपास की बालिकाओं को शुभकामना संदेश भेजकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। यहां देखें National Girl Child Day 2026 Wishes, Quotes, Messages, Slogans:
राश्ट्रीय बालिका दिवस 2026 की शुभकामनाएं
National Girl Child Day 2026 Wishes in Hindi: आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है। देश की हर बेटी को समर्पित यह खास दिन हर साल 24 जनवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य देश की बेटियों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान की बेहतरी के लिए काम करना है। यह दिन हर किसी को यह समझाने की कोशिश करता है कि बेटियां समाज का आधार हैं और उनकी प्रगति से ही देश आगे बढ़ सकता है। आज भी कई जगह लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान से वंचित रखा जाता है। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी बेटियों को बराबर मौका देंगे, उन्हें पढ़ाएंगे, सुरक्षित रखेंगे और आत्मनिर्भर बनाएंगे।
आज नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर आप भी अपनी बेटी, बहन या आसपास की बालिकाओं को शुभकामना संदेश भेजकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। यहां देखें राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभकामना संदेश और कोट्स:
1. नन्हे कदमों से जो बड़े सपने बुनती है,
वही तो असली भविष्य की तस्वीर गढ़ती है।
बालिका दिवस पर नमन उस हर बेटी को, जो
हालातों से लड़कर अपनी पहचान बनाती है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 की शुभकामनाएं
2. बालिकाओं को समर्पित यह दिन,
जगाएं जागरूकता, समझाएं सभी को।
बेटी है शक्ति स्वरूप
करती है हर घर को रोशन।
बालिका दिवस की शुभकामनाएं

बालिका दिवस की शुभकामनाएं (Photo: Freepik)
3. ऐसा कोई काम नहीं, जो बेटियां न कर पाई है
बेटियां तो आसमान से तारे तोड़ कर लाई है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
4. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,
इस नारे को दिल से ठानो।
बालिकाएं हैं समृद्धि का मार्ग,
इस सत्य को हर कोई मान लो।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं
5. बालिकाओं की मुस्कान है समृद्धि,
उनके सपनों की ऊंचाइयों में है सफलता की चाह।
समाज को समझाएं, उनकी महत्वपूर्ण भूमिका,
बेटी है राष्ट्र प्रगति की सीढ़ी, इस दिन का यही संदेश।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं
6. बेटी बोझ नहीं, संसार की शान है,
हर घर की खुशबू, हर दिल की मुस्कान है।
बालिका दिवस पर संकल्प लें आज हम सब,
हर बेटी को मिले उसका हक, उसका आसमान है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
7. बालिकाओं का दिन है यह खास,
उनका हौसला है अनमोल आभास।
शिक्षा का ज्ञान हो सबको हासिल,
बेटियों से है राष्ट्र का भविष्य।
बालिका दिवस की शुभकामनाएं
8. पढ़ेगी बेटी, तभी तो आगे बढ़ेगा देश,
उसकी उड़ान से बदलेगा हर एक परिवेश।
बालिका दिवस पर संदेश बस इतना सा है,
बेटी को मौका दो, बदल जाएगी सोच और वेश।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. दुनिया की असली दौलत उसी ने पाई है,
जिसके घर में लक्ष्मी के रूप में बेटी ही आई है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
10. बेटियां हैं सपनों की मल्लिका,
उन्हें मिले सभी खुशियां।
शिक्षित हों, आत्मनिर्भर और समर्थ बनें
बालिका दिवस पर लें यही संकल्प।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल