लाइफस्टाइल

Gujiya Recipe: नमकीन गुजिया कैसे बनाते हैं, होली पर गुजिया को दें ट्विस्ट- देखें नमकीन गुजिया की विधि, रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 10:26 AM IST

Namkeen Gujiya Recipe (नमकीन गुजिया की विधि): मीठे से परहेज करते हैं और गुजिया खाने का मन भी है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। यहां जानें कि होली पर नमकीन गुजिया कैसे बनाएं। हम आपके लिए लाए हैं नमकीन गुजिया की विधि विस्तार से। रेसिपी अच्छी लगे तो सभी से शेयर जरूर करिए।

Image

Namkeen Gujiya Recipe - नमकीन गुजिया की विधि

Namkeen Gujiya Recipe (नमकीन गुजिया की विधि): होली पर जितना क्रेज रंग खेलने का होता है, उतना ही इंतजार गुजिया का स्वाद लेने का रहता है। लेकिन शुगर के मरीज या मीठे से परहेज करने वाले लोग क्या करें। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपकी होली खास बनाने की ट्रिक है नमकीन गुजिया (Namkeen Gujiya Vidhi)। वैसे इस स्वादिष्ट नमकीन गुजिया को आप त्योहारों के अलावा किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी आदि किसी भी ओकेजन पर तीखी-मीठी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। बेहतरीन नमकीन गुजिया बनाने के लिए देखें ये खास रेसिपी।

Namkeen Gujiya Recipe in Hindi

नमकीन गुजिया (Namkeen Gujiya) के लिए सामग्री

  • 2 कप रिफाइंड तेल
  • 1 किलो मैदा
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 4 चम्मच वेजिटेबल ऑइल
  • 2 मुट्ठी पुदीने की पत्तियां
  • 1 ½ कप कुतरा हुआ नारियल
  • स्वादानुसार नमक

नमकीन गुजिया बनाने की विधि

पुदीने और नारियल के लजीज टेस्ट वाली ये खास नमकीन गुजिया बनाने के लिए आपको इन इजी स्टेप्स को फॉलो करना है। और बस होली पर दोस्त और रिश्तेदारों को नाश्ते के तौर पर सर्व करने के लिए स्वादिष्ट और घर का हेल्दी पकवान तैयार है।

स्टेप 1 – आटा करें तैयार

1 किलो मैदा लें और उसमें 1 चम्मच बेकिंग पाउडर के साथ 4 चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक तथा पानी डालकर, अच्छे से गूंधे लें। गूंधे हुए आटे को मसाला तैयार होने तक किसी कॉटन के कपड़े से अच्छी तरह ढक कर रख दें।

स्टेप 2 – मसाला करें तैयार

नमकीन गुजिया की टेस्टी फिलिंग बनाने के लिए आप बारीक कटी हुई मिंट की पत्तियां, किसा हुआ नारियल और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।

स्टेप 3 – गुजिया बनाएं

स्वादिष्ट नमकीन गुजिया बनाने के लिए पहले पतली पतली बहुत सारी मैदे की पूरियां बेल लें। फिर उनमें एक चम्मच स्टफिंग डालकर अच्छे से पानी लगाकर चिपका दें। ध्यान रखें की मसाला ज्यादा नहीं भरना है, नहीं तो तलते वक्त आपकी गुजिया फट सकती है।

स्टेप 4 – गुजिया तल लें

एक पैन में जरुरत अनुसार घी या तेल लेकर मध्यम आंच पर उसे गर्म कर लें। तेल गर्म होने पर उसमें बहुत हल्के हाथ से गुजिया डाल दें। गुजिया को तब तक अच्छे से तले जब तक उनका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए। ध्यान रखें की गैस की आंच तेज नहीं करनी है, वर्ना गुझिया जल सकती है।

स्टेप 5 – गुजिया सर्व करें

तलने के बाद गुजिया को अच्छे से किसी तीखी-मीठी चटनी के साथ सर्व करके एंजॉय करें। आप इन्हें किसी लहसुन, मिर्च और दही की टेस्टी डिप के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article