Nag Panchami Shubecha Sandesh (नाग पंचमी शुभेच्छा): नाग पंचमी हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन नाग देवताओं या सांपों की पारंपरिक पूजा के लिए समर्पित है। 2025 में, नाग पंचमी मंगलवार, 29 जुलाई को मनाई जाएगी। पंचमी तिथि 28 जुलाई, 2025 को रात 11:24 बजे शुरू होगी और 30 जुलाई, 2025 को सुबह 12:46 बजे समाप्त होगी। पूजा का शुभ मुहूर्त 29 जुलाई, 2025 को सुबह 05:41 बजे से 08:23 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से सांप के काटने का भय दूर होता है और घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है। इस खास मौके पर लोग अपने करीबियों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को नाग पंचमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, मैसेज, कोट्स, फोटोज भेज सकते हैं।
Nag Panchami Wishes in Hindi - नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- नाग देवता की कृपा आप पर बनी रहे,
आपका जीवन हो रोगमुक्त, शांतिपूर्ण और मंगलमय
नाग पंचमी 2025 की मंगलकामनाएं!

नाग पंचमी 2025 (Photo: Canva)
2. नाग पंचमी का यह पर्व लाए समृद्धि का संदेश,
आपके घर में हो सुख, सौभाग्य और स्नेह का वास,
शिव और नाग देव की अनुकंपा बनी रहे जीवनभर
शुभ नाग पंचमी 2025!
3. श्रद्धा से नाग देव की पूजा करें,
भय, संकट और रोगों से मुक्ति पाएं,
आपका हर दिन हो शुभ और प्रेरणादायक
नाग पंचमी 2025 की ढेरों शुभकामनाएं!

नाग पंचमी 2025 की शुभकामनाएं(Photo: Canva)
4. आज के दिन नागों को पूजने से
कालसर्प दोष होता है शांत,
और जीवन की नकारात्मकता होती है दूर
आपका जीवन हो रोशनी से भरपूर
शुभ नाग पंचमी 2025
5. प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति श्रद्धा का यह पर्व,
हमें सह-अस्तित्व और करुणा का संदेश देता है,
नाग देवता और भगवान शिव की कृपा से
आपका जीवन बने दिव्य और संतुलित
शुभ नाग पंचमी 2025
6. गले में शिव शंभू के विराजे नाग,
पृथ्वी को रखा है अपने फन पर,
ऐसे हैं हमारे शक्तिशाली देव नागराज
आपके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं!

हैप्पी नाग पंचमी (Photo: Canva)
7. महादेव का है सर्प आभूषण
श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं।
8. शिव शंकर के गले विराजें
ऐसी है नाग देवता की माया
खुशियों से भर जाता है जीवन
जिसने नाग देवता को मन से चाहा।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं

नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं (Photo: Canva)
9. नाग देवता करें आपकी रक्षा
पिलाएं दूध उन्हें मीठा-मीठा
हो आपके घर में धन की बरसात
ऐसा शुभ हो नाग पंचमी की त्योहार
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
