लाइफस्टाइल

Nag Panchami 2025 Easy Recipes: नाग पंचमी पर क्‍या बनाएं? नाग देवता को पसंद हैं ये भोग और पकवान, नोट करें आसान रेसिपी

Nag Panchami Recipes (नाग पंचमी पर क्‍या खाना चाह‍िए): हिंदू धर्म को मानने वाले लोग नाग पंचमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाते हैं। भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा और घर में तरह-तरह के व्यंजनों के साथ इस दिन को और भी खास बनाया जाता है। तो आइये जानते हां कि नाग पंचमी पर देश के अलग-अलग हिस्सों में क्या बनता है।

Image

Nag Panchami 2024 Easy Recipes To Try In Hindi

Nag Panchami Recipes (नाग पंचमी पर क्‍या खाना चाह‍िए): आज नाग पंचमी है। हर साल सावन मास के शुक्स पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल ये त्योहार 29 जुलाई 2025 को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इसका खास महत्व है। कहते हैं कि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष का नाश होता है। इस दिन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं। आइये जानते हैं कि नाग पंचमी पर क्या खाना चाहिए और साथ ही नाग देवता को प्रसन्‍न करने वाले भोग और व्‍यंजन कौन से हैं।

नाग पंचमी पर बिहार में क्या बनता है?

नाग पंचमी के दिन कई सारी जगहों पर रोटी नहीं बनतीं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोहे का बर्तन या तवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे में बिहार और उत्तर प्रदेश में नाग पंचमी के दिन मालपुआ बनता है, जो काफी स्वादिष्ट भी होता है। बिहार और यूपी के घरों में देसी तरीके से मालपुआ बनाकर नाग देवता को भोग लगाया जाता है और फिर उसे ही प्रसाद की तरह खाया भी जाता है।

Nag Panchami Recipe Of Bihar

Nag Panchami Recipe Of Bihar

नाग पंचमी पर मध्य प्रदेश में क्या बनता है?

नाग पंचमी के दिन मध्य प्रदेश में नाग देवता को खीर पूडी का भोग लगाया जाता है। इस दिन चावल की खीर और आटे की पूडी बनाई जाती है। खीर में बहुत से मावे पड़ते हैं, जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है।

Nag Panchami Recipe Of MP

Nag Panchami Recipe Of MP

नाग पंचमी पर राजस्थान में क्या बनता है?

Nag Panchami Recipe Of Rajasthan

Nag Panchami Recipe Of Rajasthan

दाल बाटी तो राजस्थान का में फेमस है। नाग पंचमी राजस्थान में दाल बाटी बनाने की परंपरा है। नाग पंचमी में इस का ही भोग लगाया जाता है। इसमें खास तौर से अरहर की दाल को पकाया जाता है। जिसके साथ आटे में अजवाइन और मोयन मिलाकर सख्त आटा गूंथा जाता है। जिसकी बाटियां तैयार की जाती हैं। इन बाटियों को ओवन या फिर उपले की आंच में पकाया जाता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article