Nag Panchami Mehndi Design (नाग पंचमी मेहंदी डिजाइन फोटो): सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन का शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास महत्व होता है, इस साल नाग पंचमी का त्योहार 29 जुलाई को मनाया जाएगा। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने के साथ साथ हाथों में शगुन की मेहंदी भी रचाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी नाग पंचमी पर नाग देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मेहंदी जरूर लगाएं। यहां देखें नाग पंचमी स्पेशल मेहंदी के लेटेस्ट और सिंपल, ईजी डिजाइन्स।
नाग पंचमी की मेहंदी डिजाइन फोटो

Nag Panchami Mehndi Design (Photo Credit: Unique Mehndizz)
नाग पंचमी पर कोई स्पेशल मेहंदी का डिजाइन लगाना है, तो ये त्योहार वाली स्पेशल फूल, शिवलिंग तो त्रिशूल और नाग देव वाली ये मेहंदी का डिजाइन बहुत ही प्यारा है। न केवल नाग पंचमी पर बल्कि आप ये वाली मेहंदी का डिजाइन सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए लगा सकते हैं।

Latest Mehndi Design Simple (Photo Credit: Sumathimehendiartpune/shruti mehndi)
नाग पंचमी के लिए ये वाली दोनों ही मेहंदी की डिजाइन्स भी बहुत प्यारा लुक देंगी। फ्रंट हैंड पर ऐसी हैप्पी नाग पंचमी तो भगवान शिव की मेहंदी काफी अच्छी लगेगी।

Nag Panchami Photo (Photo Credit: Pulse Image generator)
अगर मॉर्डन लुक वाली मेहंदी लगानी है, तो टैटू पैटर्न की मेहंदी का लुक भी कुछ कम नहीं है। फूल, बेल के साथ नाग देवता की ये मेहंदी डिजाइन काफी यूनिक है।

Mehndi Design (Photo Credit: Pinterest)
ऊँ नम: शिवाय वाली ये शिवलिंग और नाग देव की मेहंदी भी बहुत ही ज्यादा सिंपल और सुंदर है।

Henna Design (Photo Credit: Pinterest)
नाग पंचमी पर शगुन के तौर पर बहुत ही सिंपल टैटू स्टाइल की मेहंदी का डिजाइन लगाना है, तो ये शिव-शंकरा वाली मेहंदी डिजाइन भी चुनी जा सकती है। शिव भक्त जरूर ही सावन मास की नाग पंचमी पर ये खास मेहंदी के डिजाइन लगाकर त्योहार की खुशियों में रौनक लगाएं।
