बरसात का मौसम आते ही बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। सबसे ज्यादा लोग हेयर फॉल, डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं। इनसे निजात पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे तालाशते रहते हैं। वहीं कुछ लोग हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से निजात नहीं मिल पाता। बालों से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने में सरसों का तेल और मेथी दाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये दोनों चीजें बालों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। चलिए जानते हैं बालों में सरसों का तेल और मेथी दाना लगाने से क्या होता है।
बालों के लिए सरसों का तेल और मेथी लगाने के फायदे - Benefits of Applying Mustard Oil and Fenugreek for Hair
डैंड्रफ से छुटकारा
सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस से लड़ने में मदद करते हैं। मेथी स्कैल्प पर जमी गंदगी, तेल और डेड स्किन सेल्स को हटाने में कारगर है। सरसों के तेल में मेथी मिलाकर लगाने से डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मदद मिल सकती है।
स्कैल्प इन्फेक्शन से बचाए
स्कैल्प इन्फेक्शन जैसे फंगल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन से खुजली, लालिमा हो सकती है। इसके लिए सरसों के तेल में मेथी दोने को मिलाकर लगाने से समस्या दूर हो सकती है। ये दोनों ही एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होते हैं, जो स्कैल्प इन्फेक्शन को कम करने में सहायक साबित होते हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए
सरसों के तेल में बीटा-कैरोटीन, खनिज और विटामिन होते हैं, जिनमें से बीटा-कैरोटीन विटामिन ए में बदल जाता है जो बालों के विकास के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और फैटी एसिड भी होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। मेथी के बीज प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड का अच्छा स्रोत हैं, जो हेयर ग्रोथ में मददगार साबित हो सकते हैं।
बालों को घना और मजबूत बनाए
अगर आपके बाल झड़ते हैं, तो ये धीरे-धीरे पतले होने लगते हैं। सरसों का तेल और मेथी का मिश्रण बालों को झड़ने से रोकने, उन्हें घना बनाने और मजबूती देने में सहायक है। मेथी में लेसिथिन भी भरपूर मात्रा में होता है जो बालों को हेल्दी और मजबूत बनाता है।
