Multani Mitti Face Pack: चेहरे को क्लीन और ग्लोइंग बनाने के लिए अक्सर ही हम लोग बाजार में मिल रहे फेस वॉश या फेस पैक का यूज करते हैं। हालांकि इनमें कई तरह के केमिकल्स हो सकते हैं, जो त्वचा का नेचुरल निखार छीन सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी लगाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी वाला नुस्खा सालों से चला आ रहा है, जो फेस के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसमें कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी स्किन की रंगत सुधार देते हैं और निखरी, सॉफ्ट त्वचा देते हैं। सिर्फ मुल्तानी मिट्टी वाला फेस पैक को असरदार होता ही है, लेकिन अगर उसी के साथ कुछ खास चीजें और मिला दें तो असर दुगना हो जाता है। ऐसे में यहां देखें मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाना चाहिए।
What To Mix in Multani Mitti Face Pack
गुलाब जल
मुल्तानी मिट्टी के साथ अगर आप चेहरे पर गुलाब जल मिलाकर लगाएंगे, तो स्किन बहुत ही ज्यादा सॉफ्ट और चमकदार हो जाएगी। जरूर ही आपको ये वाला नुस्खा ट्राई करना ही चाहिए। इससे कील, मुंहासे भी खत्म होंगे और पिगमेंटेशन खास तौर से दूर होगा।
दही
मुल्तानी मिट्टी के साथ अगर आप अपने चेहरे पर दही मिलाकर भी अप्लाई करेंगे तो रूप रंग खूब खिलेगा। झुर्रियां, टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए ये देसी नुस्खा फॉलो करना बनता ही है।
नींबू और शहद
मुल्तानी मिट्टी के पाउडर के साथ अगर आप नींबू का रस और शहद भी मिलाकर उसका शानदार पेस्ट बनाएंगे, तो बहुत ही अच्छा रिजल्ट मिलेगा। इन सारी चीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।
इसी के अलावा आप मुल्तानी मिट्टी के साथ बेसन, एलोवेरा तो कॉफी भी मिलाकर स्क्रब या फेस पैक जैसे यूज कर सकते हैं। ये सारे ही तत्व मिलकर आपकी स्किन पर जादू कर देंगे।
