Ambani Family At Arjun Tendulkar-Saaniya Chandok Wedding: मुंबई में सचिन और अंजली तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का फंक्शन शुरू हो चुका है। अर्जुन और सानिया की शादी के लिए क्रिकेटर्स से लेकर बड़े बड़े एक्टर्स और बिजनेसमेन शिरकत कर रहे हैं। शादी के लिए मुकेश अंबानी उनकी पत्नी नीता अंबानी और उनके बड़े बहू-बेटे आकाश और श्लोका पहुंचे थे। सचिन का अंबानी परिवार के साथ रिश्ता काफी गहरा है, कुछ दिनों पहले अंबानी परिवार ने अर्जुन और सानिया के लिए जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन भी होस्ट किया था।

Ambani Family At Arjun Tendulkar Wedding
अर्जुन की शादी के लिए पूरा अंबानी परिवार बहुत ही स्टाइलिश और ट्रेडिशनल अवतार में पहुंचा था। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के फैशन की अक्सर ही चर्चा रहती है। इस फंक्शन के लिए भी दोनों ने बहुत ही कलर कॉर्डिनेटेड लुक फ्लॉन्ट किया था। नीता अंबानी की साड़ी की तो काफी तारीफें हो रही हैं। शादी के लिए उन्होने बहुत ही खूबसूरत और बेशकीमती गोल्डन कलर की कांजीवरम सिल्क साड़ी को ओपन पल्ला स्टाइल ड्रेपिंग के साथ पहना था। गोल्डन कलर के ब्लाउज के साथ उनका पूरा लुक काफी ज्यादा प्यारा लग रहा था। गोल्डन पोटली के साथ उन्होने अपना लुक कम्पलीट किया था। लाल रंग की चूड़ियों के साथ डायमंड का हार और ईयररिंग्स सब परफेक्ट लगा।

Nita Ambani, Mukesh Ambani, Shloka Mehta, Akash Ambani At Arjun Tendulkar Wedding (2)
मुकेश अंबानी ने शादी के लिए क्लासिक ब्लैक कलर का कोट पैंट पहना हुआ था। जो नीता अंबानी की साड़ी के साथ काफी कॉम्पलीमेंट कर रहा था। वहीं आकाश ने शादी के लिए पत्नी श्लोका के साथ ट्विनिंग की थी। बंदगला वाइट और टील ब्लू छापा वर्क के कुर्ते और पजामे में आकाश काफी हैंडसम लग रहे थे।

Ambani Ladies At Sachin Tendulkar son wedding
अर्जुन और सानिया की शादी के लिए श्लोका ने बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहना हुआ था। श्लोका ने ब्रोकेड और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाला घेरदार लहंगा पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होने हैवी प्रिंट वाला ब्लाउज और उसके साथ ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक वाला पौंचू पेयर अप किया था। गले में अंबानियों की बड़ी बहुरानी श्लोका मेहता ने ग्रीन एमरल्ड और मोतियों की झालर वाला चोकर नेकलेस पहना था। एमरल्ड ईयररिंग्स और डायमंड के कंगन के साथ श्लोका ने अपना लुक कम्पलीट किया था। वहीं हल्के से पिन अप वाला बालों का हेयरस्टाइल तो हमेशा ही श्लोका पर सूट करता है।
बेशक ही तेंदुलकर परिवार के घर की शादी में अंबानी लेडीज का जलवा गजब ही रहा है। नीता जी की साड़ी तो श्लोका का लहंगा वाकई काफी ज्यादा सुंदर लग रहा था। वहीं मुकेश और आकाश अंबानी भी कम हैंडसम नहीं लग रहे थे।
